हिमाचल प्रदेश में शनिवार तड़के एक बयानक बस हादसा हो गया है। लोगों से भरी हुई बस नानखारी के करीब खाई में गिर गई। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें दो लोगों मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह बस शिमला की तरफ जा रही थी लेकिन बीच में ही बस दुर्घटना का शिकार हो गई।
बस का नंबर एचपी 63 ए 1611 है। बस हादसा तड़के करीब 5.30 बजे हुआ है। हादसे में बस 100 फीट के करीब नीचे खाई में गिर गई। यह एक निजी बस है जोकि राजटा कोट ननखड़ी से शिमला के रूट पर चलती है। हालांकि किसी कारण यह घटना हुई है इस बात की पता अभी तक नहीं लग पाया है। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि एक महिला बस के नीचे दब गई जिसके बाद स्थानिय लोगों की मदद ने उस महिला की मदद की। डीएसपी रामपुर देव नेगी द्वारा इस पूरी घटना की पुष्टी की गई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को चंबा पठानकोट एनएच पर करोड़ों की लागत से बना पुल टूट गया था। यह पुल रावी नदी4 पर बना हुआ था जोकि करीब 350 फीट लंबा था।