बिहार

बिहार जा रही बस हुई दुर्घटना की शिकार-5लोगों की मौत कई घायल

33 बिहार जा रही बस हुई दुर्घटना की शिकार-5लोगों की मौत कई घायल

नई दिल्ली। बस हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं जिसमे ंकई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं एक ऐसा ही हादसा दिल्ली और बिहार के बीच हो गया हैं जिसमें दिल्ली से बिहार की ओर जा रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमे 2मासूम बच्चें समेत 5लोग इस गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए।

33 बिहार जा रही बस हुई दुर्घटना की शिकार-5लोगों की मौत कई घायल

बता दे कि बस दिल्ली से चलकर बिहार की ओर जा रही थी तभी बस यूपी 83 बीटी 4406 सफेदाबाद में डम्फर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में बस में सवार दो मासूम बच्चे और समेत पांच अन्य लोगों की मौत हो गयी तो दूसरी बस में सफर कर रहे करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

बता दे कि इस हादसे में अब तक 5 की मौत हुई है। घायलों  को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं जिनमें तीन जिला अस्पताल और पांच को लखनऊ ट्रामा भेजा गया है। मौके पर पहुंची  पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से बस के अंदर बुरी तरह फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं।

बता दे कि मरने वालों की पहचान कर दी गई हैं जिसमें बिहार के गोपाल गंज की रहने वाली अंकिता यादव पुत्री सुदामा यादव। बिहार के मोतिहारी जिला गुरनावा के रहने वाले बशुर्द्दीन का एक बेटा इशरार अली बेटी शगुफ्ता मौत हो गई है। मरने वालों में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है। घटना में बिहार के पानापुर बरुराज मुजफ्फपुर के रहने वाले 22 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हुई है हादसे में घायल करीब दो दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है। कई घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। हालाकिं अभी तक इस बात का पता नहीं चला हैं कि यें गंभीर हादसा किसकी गलती से हुआ हैं फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही हैं।

Related posts

राबड़ी देवी के विवादित बोल, पीएम के हाथ और गला काटने की दी धमकी

Breaking News

नीतीश के जन नेता वाले बयान पर लालू ने लगाया सवालिया निशान

Rani Naqvi

तेज प्रताप यादव ने दी तलाक की अर्जी, छह महीने पहले हुई थी शादी

mahesh yadav