featured यूपी

बुलंदशहर: लूट का विरोध करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

बुलंदशहर: लूट का विरोध करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या, पढ़िए पूरी खबर

बुलंदशहर: जिले में लूट के बाद महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लूट और हत्या कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने हत्यारे लुटेरे की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों की पिटाई के बाद आरोपी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने गंभीर घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा सियाना क्षेत्र के निखोब गांव में गांव के किरणपाल नाम के शख्स के घर में एक चोर घुस गया। घर में घुसकर आरोपी ने लूटपाट शुरू कर दी। लूट होते देख घर में मौजूद महिल ने चीखना शुरू कर दिया। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट से कई वार किए। लुटेरे ने महिला की ईंट से कूच-कूचकर निर्मम हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने लुटेरे को जमकर पीटा

महिला के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण जमा होगए। ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Related posts

LIVE: स्ट्राडम की दुनिया में हिमाचल अपना नाम बनाएगा

Rani Naqvi

अखरोट का सेवन कर सेहत को बनाएं बेहतर, जानें इसके लाभ

Aditya Gupta

वेंकैया की फ्लाइट छूटी, एयर इंडिया को सुनाई खरी-खरी

bharatkhabar