featured देश यूपी राज्य

बुलंदशहर हिंसा: 72 घंटे बाद भी आरोपी योगेश राज का सुराग नहीं लगा पाई यूपी पुलिस

BULANDSHAR बुलंदशहर हिंसा: 72 घंटे बाद भी आरोपी योगेश राज का सुराग नहीं लगा पाई यूपी पुलिस

नई दिल्ली : स्याना बवाल के मुख्य आरोपी योगेश राज को 72 घंटे बाद भी जिला पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, दूसरी ओर योगेश ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया है। वायरल वीडियो पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों व शहरों में दबिश दे रही हैं।

BULANDSHAR बुलंदशहर हिंसा: 72 घंटे बाद भी आरोपी योगेश राज का सुराग नहीं लगा पाई यूपी पुलिस

इंस्पेक्टर सहित एक गांव वाले की मौत

बता दें कि बीते सोमवार सुबह को स्याना के गांव महाब में कथित गोवंशों के कटान के बाद अवशेष मिले थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने चिंगरावठी चौकी के सामने जाम लगा दिया था। इसके बाद पथराव और फायरिंग में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को बलवा, हत्या, हत्या की कोशिश, पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी बनाते हुए 27 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस ने मंगलवार को मामले में तीन आरोपियों को दबोच भी लिया था। लेकिन, घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। लखनऊ से मामले की मॉनिटरिंग हो रही है।

एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत कई आला अफसर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। बुधवार को मुख्य आरोपी जिला संयोजक बजरंग दल योगेश राज ने अपना एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वह अपने को बेगुनाह बता रहा है।

Related posts

माया-अखिलेश मुश्किल में, कैसे बचे दलित-मुस्लिमों की वोट?

bharatkhabar

ऋतिक की Super 30 का पोस्टर हुआ रिलीज, ‘वक्त बदलने वाला है’

mohini kushwaha

भारतीय रेलवे एकल उपयोग वाले प्‍लास्टिक पर प्रतिबंध लगाएगी

bharatkhabar