Breaking News featured देश

भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत

भिवंडी

मुंबई: भिवंडी में एक इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ हैं। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से यह हादसा हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक, इमारत के मलबे में 35 से 40 लोग फंसे गए थे। हालांकि, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

20 लोगों को सुरक्षित निकाला

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से कम से कम 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। इमारत के मलबे में दबे बाकी 25 लोगों के बचाव का कार्य जारी हैं। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। बाकि मलबे में दबे लोगो को निकला जा रहा हैं।

सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर भिवंडी के धमनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड में इमारत उस वक्त गिरी, जब सब लोग सोए हुए थे। इस दौरान करीब 20 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर लिया हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उसने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इस दौरान इमारत के मलबे से एक छोटे बच्चे का भी रेस्क्यू किया गया हैं। उसकी हालत ठीक नहीं थी तो उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।

रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

NDRF की टीम अभी भी फंसे हुए लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हुई हैं। फायर ब्रिगेड, ठाणे डिजास्टर मैनेजमेंट, ऐंबुलेंस और सिविक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Related posts

बिहार में कानून मंत्री पर किडनैपिंग का केस, सरेंडर करने के दिन ही ली शपथ

Nitin Gupta

नहीं थम रही राम और अयोध्या पर भाजपा और सपा की रार

piyush shukla

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, टिकट वेटिंग में होने के बाद भी कर सकते हैं यात्रा

Rani Naqvi