यूपी

माया का मोदी से सवाल, दिल्ली ना संभाल पाने वाले यूपी कैसे संभालेंगे

mayawati 5 माया का मोदी से सवाल, दिल्ली ना संभाल पाने वाले यूपी कैसे संभालेंगे

कुशीनगर। छठे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कुशीनगर में सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते समय बसपा प्रमुख ने जमकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाने साधे। मायावती ने कहा है कि भाजपा से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभल नही रही, वह यूपी क्या संभालेंगे। वह बोली कि भाजपा वाले इंसान को इंसान नही समझते, गरीब को गरीब नही समझते और सत्ता मिलने पर नशे में चूर होकर वादों को भूल जाते है।

mayawati 5 माया का मोदी से सवाल, दिल्ली ना संभाल पाने वाले यूपी कैसे संभालेंगे

उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनाथ सिंह व कल्याण सिंह ने शासन किया, तब उत्तरप्रदेश उत्तमप्रदेश क्यो नही हो गया। तब प्रदेश में दूध दही व घी की नदियां क्यो नही बही। मायावती बोली कि केंद्र की सत्ता पाकर भाजपा लोकसभा चुनाव में किए गए वादों को भी भूल गई।

मायावती ने कहा कि बीजेपी, सपा और कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दल साम, दाम, दंड, भेद और प्रलोभन भरे घोषणा पत्र के माध्यम से प्रदेश की सत्ता में आने का सपना देख रहे है। मीडिया, सर्वे, ओपनियन पोल, खबरों को खरीद लिया गया है। पर कोई भी ताकत बसपा को अकेले सरकार बनाने से नही रोक सकती।
मायावती बोली कि मुंबई में रोजगार कर रहे पूर्वांचल के लोगों को भाजपा व शिवसेना के लोग अपमानित व शोषण करते है। इसी तरह दिल्ली में रोजगार कर रहे पूर्वांचल के लोगों को कांग्रेस पार्टी गंदगी बताती है।

मायावती ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को इन पार्टियों के लोगों से अपमान व शोषण का बदला सूद ब्याज समेत लेने का वक्त आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बोली कि प्रदेश में पाचवें चरण का वोट पड़ रहा है। अब तक जो रिपोर्ट मिली है, इस चरण में भी झमाझम वोट पड़ रहे है। बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है। सपा कांग्रेस से भी नीचे बीजेपी जा रही है।

Related posts

बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का काम देखकर मुख्‍यमंत्री योगी ने कही बड़ी बात

Shailendra Singh

मंत्री ब्रजेश पाठक के इस कदम से व्यापारियों में खुशी की लहर

Shailendra Singh

खतरे में पड़ी में जान तो ऑर्गेनिक फूड की बढ़ी डिमांड

sushil kumar