लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 आने में अभी समय काफी है लेकिन प्रदेश में चुनावी गर्माहट तेज हो गई है। प्रदेश की प्रमुख पार्टियों के नेता अब अपने नए-नए ठिकाने तलाशने में जुट गए हैं।
वहीं, चुनाव में उतरने वाली पार्टियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर बहुजन समाज पार्टी नेता चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने भी राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रधान महासचिव ,2017 में शामली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे चौधरी मौहम्मद इस्लाम जी आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए। #RLD pic.twitter.com/wVCdVSKBIa
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) June 7, 2021
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचकर पूर्व बसपा नेता मो. इस्लाम पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, मो. इस्लाम ने आरएलडी प्रमुख के साथ मिलकर मिशन 2022 को लेकर चर्चा की।