छत्तीसगढ़ में एक बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना पखांजुर में संगम बीएसएफ कैम्प के नजदीक की है जहां एक जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना पखांजुर में संगम बीएसएफ कैम्प के नजदीक की है जहां एक जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के तूरंत बाद ही बीएसएफ के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। जवान ने खुदकुशी क्यों की है इन सभी कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
बता दें कि बीएसएफ के जवान सुरेश कुमार ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। सुरेश कुमार बीएसएफ 157 बटालियन संगम में तैनात था। पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने इस घटना की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
वहीं कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत गोड़ा और डोटोमेटा गांव के मध्य बीएसएफ के जवान सुरेश कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।
https://www.bharatkhabar.com/underworld-don-dawood-ibrahim-dies/
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार की सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले सुरेश कुमार ने खुद को गोली मार ली। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया।