लद्दाख सीमा की बलगान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए टकराव ने 20 भारतीय सैनिकों की जान ले ली है। तो वहीं 30 से ज्यादा चीनी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। मामले को शांत करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। लेकिन इस बीच शहीद हुए जवानों की पोस्टम़ॉर्टम रिपोर्ट ने चीन की काली करतूत दुनिया के सामने लाकर खड़ी कर दी है।आपको बता दें, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि भारतीय जवानों के शरीर में गहरे घाव थे। उनमें से कुछ की मौत हाइपोथर्मिया और दम घुटने से हुई। बता दें कि लेह के एसएनएम अस्पताल में जवानों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया था।
अधिकारियों का कहना है कि शहीदों के शरीर के अंगों पर काफी गहरे चोट के निशान थे जो बताते हैं कि उनके साथ बर्बरता की गई। चीनी सेना ने नुकीली रॉड से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था।भारतीय अधिकारियों ने खुलासा करते हुए बता है कि, तीन जवानों की मौत डूबने से हुई है। हालांकि बाकी जवानों के शरीर पर नुकीले हथियार के चोट के निशान थे। तीन जवानों के चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया गया था, वे पहचान में भी नहीं आ रहे हैं और चीन अन्य की गर्दन पर रेतने के निशान थे।
https://www.bharatkhabar.com/rahul-gandhi-surrounds-bjp-with-bloody-showdown-in-china/
इसके साथ ही खबर है कि, इस घटना में भारतीयसैनिक निहत्थे थो तो वहीं चीनी सानिकों को पास नुकीले हथियार थे। जिसकी वजह से भारतीय सैनिकों के ऊपर उन्होंने वार किए और सैनिकों की इसी के चलते जान गई।
इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। क्योंकि चीन ने भारत के साथ जो भई किया वो धोखे से किया। जिसका बदला बहुत जल्द भारत लेगा।