पटियाला। प्यार अंधा होता है ये सुना तो है, लेकिन कई बार ऐसे सबूत देखने को मिलते हैं कि प्यार के नाम पर रुह कांपने लगती है। जीजा के पहचान की लड़की से प्यार में साला इतना दीवाना हो गया कि उसने अपने जीजा का ही कत्ल कर दिया।
आरोपी युवक हरियाणा के झज्जर जिले के बागपुर गांव का रहने वाला है। पटियाला में लड़के का जीजा डीजे ग्रुप चलाता था। उसकी बहन और जीजा ने लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ वक्त के बाद उनकी लड़ाई होने लगी। उधर लड़के की मुलाकात एक लड़की से हुई और दोनों को आपस में प्यार हो गया। बाद में वो लड़की उसके जीजा के पहचान की लड़की निकली।
जीजा को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने साले को उस लड़की से दूर हो जाने की हिदायत थी। इसपर नाराज साले ने अपने जीजा के उपर तलवार और चाकू से वार कर दिए और फरार हो गया। पुलिस अभी आरोपी की तलाश में जुटी है।