featured यूपी

सहारनपुर में टला बड़ा हादसा, अचानक गिरा अंग्रेजों के समय का पुल 

सहारनपुर में टला बड़ा हादसा, अचानक गिरा अंग्रेजों के समय का पुल 

सहारनपुर: उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को अचानक यहां अंग्रेजों के समय का बना पुल ढह गया।

जानकारी के मुताबिक, जिले के विश्‍वकर्मा चौक के पास एक बहुत पुराना पुल था, जिसे अंग्रेजों के समय में बनाया गया है। आज वह अचानक से गिर गया। हालांकि, अच्‍छी बात यह रही कि लॉकडाउन होने के कारण उस पर आवागमन नहीं हो रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लॉकडाउन की वजह से टला हादसा

अंग्रेजों के समय में बने इस पुल पर आम दिनों में काफी आवागमन रहता है। अगर उस दौरान यह पुल गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मगर, इस समय कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सभी जिलों में आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर बाकी पर पाबंदी लगाई गई है।

यह पाबंदी सहारनपुर जिले में भी लागू है। इसी के चलते विश्‍वकर्मा चौक के पास बने इस पुराने पुल पर लोगों का आवागमन बंद है। ऐसे में इस पुल के अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। इसमें किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है।

Related posts

योगी सरकार बदल सकती है एक और जिले का नाम, भाजपा विधायक ने उठाई मांग

Neetu Rajbhar

भारत और अमेरिका के बीच शुरू हुई टू प्लस टू वार्ता, जानिएं BECA पर होने वाले समझौते के बारे में

Trinath Mishra

यूपी में ‘मोदीमय’ माहौल बनाने की कवायद में जुटी भाजपा! हर महीने होगी यूपी में पीएम मोदी की रैली

Ankit Tripathi