featured दुनिया देश

भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन ने रद्द किया बुरहान वानी दिवस

jyhgdr भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन ने रद्द किया बुरहान वानी दिवस

घाटी में इन दिनों खासा तनाव का माहौल देखा जा रहा है। आए दिन कभी पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन होता है तो कभी पाकिस्तान से आए आतंकी घाटी का माहौल खराब करने में लगे रहते हैं। लेकिन हर बार पाकिस्तान के घटिया मनसूबों पर भारतीय सैनिक पानी फेर देते हैं। ऐसे में ब्रिटेन ने अब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की याद होने वाली रैली को रद्द कर दिया है। ब्रिटने ने यह कदम भारत सरकार द्वारा की गई शिकायत के बाद उठाया है। कश्मीरी ग्रुप से जुड़े हुए लोग बर्मिघम में रैली करने वाले थे। आपको याद दिला दें कि पिछले साल भारतीय सेना ने 8 जुलाई को पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए बुरहान वानी को मौत के घाट उतार दिया था।

jyhgdr भारत के विरोध के बाद ब्रिटेन ने रद्द किया बुरहान वानी दिवस

वही बुरहान को आज भी कई लोग याद करते हैं। ऐसे में कई लोग बुरहान वानी की मौत के दिन को बुरहान वानी दिवस भी कह कर पुकारते हैं। बुरहान वानी को याद करने वाले लोगों ने इस दिन को मनाने का ऐलान किया था। यह रैली बर्मिंघम में होने वाली थी। इस रैली को करने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे। लोगों को इस रैली में आमंत्रित भी किया जा रहा था। लेकिन आतंकी बुरहान वानी की मौत का दिवस मनाने का भारत ने कड़ा विरोध किया था। भारत का कहना था कि ब्रिटेन सरकार आतंकियों को अपनी धरती पर खुलेआम कैसे टिकने दे सकती है। वही भारत का इस रैली का विरोध करने के बाद बर्मिंघम में होने वाली इस रैली की इजाजत को वापस ले लिया है।

गौरतलब करने वाली बात यह है कि इन दिनों जम्मू कश्मीर में बेहद ही तनाव का माहौल चल रहा है। जम्मू कश्मीर के कई जिले आतंकी साए से घिरे हुए हैं। पिछले पांच महीने में आतंकी गोलीबारी से यहां पर 76 लोग मारे जा चुके हैं। जानकारी यह भी है कि यहां के कई सारे लोग आतंकियों के साथ भी जुड़े हुए हैं। वही राज्य सरकार ने बुरहान वानी की मौत के दिन को देखते हुए यहां की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने यहां के स्कूलों में 6 से 10 जुलाई तक छुट्टियों का भी ऐलान कर दिया है।

Related posts

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग न होने से यात्री परेशान, आखिर क्या है वजह

Aditya Mishra

आम बजट 2017: सरकारी कर्मचारियों की बजट को लेकर सरकार से यह है उम्मीद

Rahul srivastava

छत्तीसगढ़ः डिजीटल भारत के सपने को साकार करेगी ‘इंडिया पोस्ट पेमेन्टस बैंक’-श्रीचंद सुंदरानी

mahesh yadav