featured धर्म

सबसे बड़े ग्रह की उल्टी चाल शुरू 15 मई के बाद से इन 7 राशियों पर टूटेगी आफत..

brihaspati vakri effects सबसे बड़े ग्रह की उल्टी चाल शुरू 15 मई के बाद से इन 7 राशियों पर टूटेगी आफत..

जब-जब ग्रहों की चाल बदलती है तब-तब लोगों की जिंदगियों में बड़े बदलाव आते हैं। ये बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों ही होते हैं।

rashifal सबसे बड़े ग्रह की उल्टी चाल शुरू 15 मई के बाद से इन 7 राशियों पर टूटेगी आफत..
इस बार भी 14 मई से सबसे बड़े ग्रह कहे जाने वाले वृहस्पति गृह ने उल्टी चाल चलना शुरू कर दी है।जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। बृहस्पति बहुत खराब होने पर ही अशुभ फल प्रदान करते हैं।

लेकिन जब कोई ग्रह वक्री होता है तो उसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले फल में बदलाव आ जाता है।क्योंकि उल्टी चाल चलने पर माना जाता है कि इस अवस्था में ग्रह पीड़ित होता है। पीड़ित होने पर इसके शुभ फलों में कमी आ जाती है।
वृहस्पति के वक्री होने पर 30 जून तक किन राशियों पर इसका अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा ।

चलिए आपको भृगु ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष पण्डित श्री राजेश शर्मा जी द्वारा बताए गये प्रभावों की जानकारी देते हैं।

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस समय आध्यात्म से दूरी बन सकती है। मानसिक तनाव होने की संभावना भी है। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।विघार्थीयों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि
किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसलिए बड़ों का आर्शीवाद लेकर ही घर से निकलें। व्यापार के मामले में नए फैसले सोच समझ कर ही उठाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
वृहस्पति का वक्री होना कर्क राशि वालों के लिए सही नहीं है। इस समय मानसिक तनाव को कम करने की जरुरत है। घर के माहौल को ठीक रखें। विवाद की स्थिति से बचें। किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो फिलहाल ये विचार त्याग दें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ नहीं कहा जा सकता है। कार्यों को ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता है। ये समय धैर्य रखने का है।इस समय किसी पर भी निर्भर रहना ठीक नहीं है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। कार्यों को पूरा करने के लिए बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों और उच्च पद पर कार्यरत लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
निवेश से लाभ होगा। माता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। घर परिवार का माहौल आपको परेशान कर सकता है। हालांकि चीजें जल्द ठीक होकर आपके पक्ष में आने लगेंगी।

वृश्चिक राशि
नए संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। शिक्षा और व्यापार की दिशा में लाभ की स्थिति बन रही है। लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि
दिमाग और मन का संतुलन बनाते हुए कार्य करें। मन को काबू में करने की कोशिश करें नहीं निर्णय लेने में मुश्किल आएगी। धन के मामले में लाभ की स्थिति बन रही है। नये अवसर के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को गुरु के वक्री होने से शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। इस समय आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापारियों को व्यापार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ रहने वाला है। विघार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है, बस जरूरत है मेहनत करने की। जीवनसाथी से तालमेल बना कर चलने से पारिवारिक जीवन में खुशी का अनुभव करेंगे।व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।निवेश सोच- समझकर करने से ही फायदा होगा।

मीन राशि
जॉब के मामले में अच्छे संकते मिल रहे हैं। उच्च पद या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार में दिक्कत हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ को लेकर चिंता रहेगी. विवाद और बहस की स्थिति से बचें।

https://www.bharatkhabar.com/announcements-of-finance-minister-will-in-india-cm-rawat/
तो देखा आपने आपकी जिंदगी में कितने सारे बदलाव आने वाले हैं। ध्यान रहे गलती को से भी इस समय कोई गलत कदम न उठाए वरना भारी पड़ सकता है।

Related posts

फोन से तुरंत डिलीट कर दें ये एप्लीकेशन, नहीं तो पड़ेगा भारी

Aditya Mishra

दिल्ली पहुंची Sputnik V वैक्‍सीन, जानिए किन अस्‍पतालों में होगी उपलब्‍ध और कितनी है कीमत  

Shailendra Singh

राममंदिर पर तुरंत सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा,’हमारी अपनी प्राथमिकताएं हैं’ अगले वर्ष होगी सुनवाई

mahesh yadav