जयपुर। पिंक सिटी में में एक विवाहित के आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया फिलहाल वह अस्पताल में है। डॉक्टरों ने अभी उसे खतरे से बाहर बताया है। लेकिन इसके साथ ही उसको मानसिक अवसाद से ग्रसित भी बता दिया है। ये नवविवाहित अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार नहीं हुई है। बल्कि अपने शादी की वायरल हुई वीडियो का जिसके कारण अवसाद में आकर उसने आत्महत्या का प्रयास कर डाला।
महिला का विवाह एक साल पहले मथुरा से हुआ था। जहां पर वीडियोग्राफर भी मथुरा से आया था। उसने शादी के वीडियो को शूट किया इसी दौरान लड़की के विदाई का सीन भी शूट किया था जिसको काट कर यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। महिला और उसके परिजन इस वीडियो से अनजान थे। लेकिन एक दिन उनके एक रिश्तेदार ने इस वीडियो की जानकारी महिला के परिजनों को दी।
जिसके बाद इस वीडियो को महिला और उसके परिवार वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि इस वीडियो में कई सारे भद्दे कमेंट आये हुए थे। फिलहाल महिला की तहरीर पर पुलिस ने विडियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज कर इस वीडियो को हटा दिया है।