featured यूपी

ऑक्सीजन संकट के बीच पति के मुंह में सांस देती रही महिला, नहीं बची जान

ऑक्सीजन संकट के बीच पति के मुंह में सांस देती रही महिला, नहीं बची जान

आगरा: परिस्थिति इंसान की सभी ताकतों पर भारी पड़ जाती है, मौजूदा समय में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन संकट एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। ऐसा ही नजारा आगरा में देखने को मिला।

चक्कर काटती रही महिला

पति की खराब हालत और सांस लेने की तकलीफ के चलते महिला कई अस्पतालों के चक्कर काटती रही। रेनू सिंघल ने अपने पति को मुंह से सांस देने की भी कोशिश की, लेकिन वह असफल रही। मामला शुक्रवार का है, जब एक महिला सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अपने पति को लेकर आई।

खराब हालत के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। समय पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। महिला ने मुंह से सांस देने की भी कोशिश की, लेकिन वह अपने पति की जान नहीं बचा सकी। खबरों के अनुसार इसके पहले बाद तीन चार अस्पताल के चक्कर लगा चुकी थी। जहां भर्ती करने से इंकार कर दिया गया, इसी बीच हालत और खराब होने लगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है ऑक्सीजन की कमी

इस मामले में आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामने आए। उन्होंने बताया कि जिले में इन दिनों ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। लगातार उपलब्धता के बाद भी पर्याप्त मात्रा नहीं एकत्रित हो पा रही। अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर किया जा रहा है, लेकिन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण स्थिति ऐसी बनी हुई है। सीएमओ के अनुसार आगरा में 34 कोविड-19 अस्पताल हैं। जबकि संक्रमित मरीजों की बात करें तो अकेले शनिवार को 530 नए मामले सामने आए।

Related posts

यूपी में देर रात 9 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

Aditya Mishra

इलाहाबाद HC ने खारिज की जावेद की जमानत याचिका, कहा- शादी के लिए धर्मांतरण गलत

Shailendra Singh

UP election 2022: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज संभल, मुरादाबाद के दौरे पर

Aditya Mishra