Breaking News featured देश

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

a5622abf b1f4 4ae9 be73 083bcb261f3a BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। 2021 से अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को यह साल भी सताता नजर आ रहा है आज सुबर ही कांग्रेस के नेता के निधन की खबर ने सियासी गलियारे मंे हलचल बढ़ा दी और अब खेल जगत से बढ़ी खबर आ रही है कि आज सुबह अचानक बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत खराब हो गई। उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह सौरव जिम में वर्कआउट कर रहे थे ये जिम सौरव के घर में ही मौजूद है। अचानक तबीयत खराब होते ही सौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही गांगुली को सीने में तकलीफ हुई।

आपको बता दें कि सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है आज सुबह जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें हाथ और पीठ में दर्द महसूस हुआ औऱ आखों के सामने अंधेरा छा गया। फिलहाल गांगुली गांगुली को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी जांच की जा रही है।

डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Related posts

सरकारी ऑफिस में अधिकारी कर रहे थे दारू पार्टी, Video हुआ Viral, मचा हड़कंप

Rahul

आखिर देश में कितने हैं ब्लैक फंगस के मरीज़

Shailendra Singh

मायावती के चहेते अधिकारी ने लगाया आरोप, बसपा के शासनकाल में कमज़ोर किया गया एससी/एसटी एक्ट

rituraj