Breaking News featured देश मनोरंजन

हैदराबाद में आज सुबह बिगड़ी सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

835ed4cf b940 4ac3 970e b35cfa25db5e हैदराबाद में आज सुबह बिगड़ी सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

हैदराबाद। फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी फिल्म की शूटिंग चलती ही रहती है। जिसके चलते बाॅलीवुड कलाकार खबरों में बने रहते हैं। इसी बीच बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच आज उन्हें ब्लड प्रेशर संबंधित परेशानी के चलते आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाॅक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रजनीकांत पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं।

कोरोना टेस्ट आया था निगेटिव-

बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को आज यानि शुक्रवार की सुबह ही हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सुबह ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी दिखाई दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सेट पर कुछ लोगों का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया थ। जिसके चलते सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने आप को आइसोलेट पर लिया था। हालांकि जब 22 दिसंबर को उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल ब्लड प्रेशर की परेशानी के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां डाॅक्टरों द्वारा रजनीकांत का इलाज किया जा रहा है।

Related posts

यूपी पुलिस ने किया फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi

उत्तर कोरिया के तानाशाह के नरम रुख की हर तरफ हो रही तारीफ

Breaking News

पुलिस बल की कमी पर 6 राज्यों के मुख्य सचिवों को सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब

kumari ashu