Breaking News featured देश

देश के इन दो राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, जानें कितने समय के लिए रहेगा प्रभावी

38fb969b 9de4 4132 b064 64556117083e देश के इन दो राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, जानें कितने समय के लिए रहेगा प्रभावी

कर्नाटक। कोरोना महामारी ने देश को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ब्रिटेन में कोरोना के एक नए स्ट्रोन ने दस्तक दे दी है। जो 70 प्रतिशत तेजी से फैल रहा है। जिसका असर अब भारत में दिखाई देने लगा है। ब्रिटेन से आए यात्रियों में 5 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने राज्यों में नाइट  कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

यात्रियों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन रहना अनिवार्य-

बता दें कि कोरोना की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक नाइट  कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह नाइट कफ्र्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। कर्फ्यू आज से 2 जनवरी रात लागू रहेगा। इसकी अवधी 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगी। कर्नाटक सरकार ने कहा कि हमें अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। जो भी बाहर से आएगा, उसे एयरपोर्ट पर ही चेक किया जाएगा। सरकार ने ब्रिटेन, डेनमार्क और नीदरलैंड से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन रहना अनिवार्य किया गया है।

Related posts

3rd ODI: विंडीज के हाथों भारत की 43 रनों से हार, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

mahesh yadav

चीन के पसीनें छुड़ाने वाले 21 जवानों को मिलेगा वीरता सम्मान..

Rozy Ali

उत्तराखंडः अल्मोड़ा शहीद स्मारक में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजली दी गयी

mahesh yadav