Breaking News featured देश राजस्थान

राजेश पायलट स्टेडियम में हो रही महापंचायत, सचिन पायलट होंगे शामिल

WhatsApp Image 2021 02 05 at 1.08.43 PM राजेश पायलट स्टेडियम में हो रही महापंचायत, सचिन पायलट होंगे शामिल

राजस्थान। जैसा कि हम सभी जाते हैं की किसान आंदोलन दिनों दिन तूल पखाड़ता दिखाई दे रहा हैं। जिसको लेकर दिल्ली के तीनो बॉर्डर पर किसानो का धरना पदर्शन जारी हैं। इसके विरोध में जगह जगह महापंचायतें की जा रही हैं। ऐसी ही महापंचायत का आयोजन आज राज्यस्थान के दौसा शहर में सचिन पायलट द्वारा राजेश पायलट स्टेडियम में किया जा रहा हैं। जिसके चलते प्रशासन द्वारा काफी सुरक्षाबल तैनात किया गया हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी रखेंगे नज़र-

कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में किसानो का प्रदर्शन जारी हैं, जिसके चलते राज्यस्थान के दौसा शहर में सचिन पायलट द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा हैं। इस महापंचायत में एक लाख किसानो के आने की संभावना हैं , इस महापंचायत का आयोजन राजेश पायलट स्टेडियम में हो रहा हैं। इसमें जुटने वाली भीड़ को सचिन पायलट के शक्ति परीक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है। सचिन पायलट शुक्रवार को यहां अपना दम दिखाएंगे। राजेश पायलट की कर्मभूमि दौसा में आज एक लाख किसानों के साथ किसान महापंचायत होगी, कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आने के बाद सचिन पायलट की यह पहली रैली है। इसके चलते पायलट की रैली पर बीजेपी के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी नज़र रखे हुए हैं। सचिन पायलट की इस महापंचायत को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तयारी कर रखी हैं। इसके साथ ही इस महापंचायत की पूरी ज़िम्मेदारी सचिन पायलट के दो खास सिपहसालार विधायक मुरारी मीणा और जीआर खटाना ने संभाल रखी है। दौसा में आज महापंचायत को देखते हुए करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही तीन आरएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा-

कहा जा रहा हैं कि महापंचाययत के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। जिसमे जिसमें तीनों कृषि विधेयक वापस लेने की मांग रखी गई है। इधर महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद हैं। बताया जा रहा है कि यह महापंचायत 11 बजे के बाद शुरू होगी तथा दोपहर बाद तक चलेगी।

Related posts

उत्तराखंड में ओबीसी कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

Rani Naqvi

#Metoo: बॉलीवुड सिंगर ने श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगाए आरोप

mahesh yadav

राजस्थानः सीएम गहलोत आज करेंगे अपने मंत्रीमंडल का गठन

mahesh yadav