Breaking News featured देश

किसानों ने किया जम्मू पठानकोट हाईवे जाम, जानें दिल्ली में किन मेट्रों स्टेशनों को किया बंद

WhatsApp Image 2021 02 06 at 12.40.01 PM किसानों ने किया जम्मू पठानकोट हाईवे जाम, जानें दिल्ली में किन मेट्रों स्टेशनों को किया बंद

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठे हैं। इसके साथ ही किसान संगठनों ने आज देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और तीन बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा। जिसके चलते जम्मू में किसानों ने जम्मू पठानकोट हाईवे जाम कर दिया है और वो कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पंजाब के करनाल में किसानों ने 12 बजते ही नेशनल हाईवे बसताड़ा टोल को जाम कर दिया है।

भारी मात्रा में दिल्ली में पुलिस बल तैनात-

बता दें कि आज किसान संगठनों ने देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी व्यवस्था कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। जिससे वो कोई भी गड़बड़ी होने की स्थिति में एंट्री और एग्जिट गेट को जरूरत पड़ने पर तुरंत बंद कर सकें। जिसके चलते कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव शहीदी पार्क पहुंचे और वहां सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के बाद वहां से रवाना हुए। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो में स्टेशनों के बंद होने का सिलसिला जारी है। खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

अब तक दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद-

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार अभी तक दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद हो चुके हैं हैं। इनमें लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और सेंट्रल सेक्रेटिएट के अलावा विश्वविद्यालय के नाम शामिल हैं।

 

Related posts

28 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

असम की डॉक्टर अल्फा-डेल्टा दोनों वेरिएंट से संक्रमित, ऐसे संक्रमण का देश में पहला केस

pratiyush chaubey

वीवीएस लक्ष्मण को मिली नई जिम्मेदारी, एनसीए के बने हेड, कई चीज़ों से छूटा नाता

Rahul