Breaking News featured देश

देशभर के किसान आज करेंगे का चक्का जाम, दिल्ली में करीब 50 हजार तैनात

WhatsApp Image 2021 02 06 at 10.54.21 AM देशभर के किसान आज करेंगे का चक्का जाम, दिल्ली में करीब 50 हजार तैनात

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठे हैं। इसके साथ ही किसान संगठनों ने आज देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और तीन बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में किसानों के चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए स्थिति को मॉनिटर किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है।

राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया-

बता दें कि किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। जिसके चलते अब किसान आंदोलन में हर कोई अपनी जान फूंक रहा है। किसान आंदोलन में किसान ही नहीं अब राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन में आ गई हैं। जिसके चलते विपक्ष द्वारा सरकार पर आए दिन निशाना साधा जाता है। इसी बीच आज किसान संगठनों ने देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी व्यवस्था कर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। जिससे वो कोई भी गड़बड़ी होने की स्थिति में एंट्री और एग्जिट गेट को जरूरत पड़ने पर तुरंत बंद कर सकें।

किसान संगठनों में दिखा मतभेद-

इसके साथ ही चक्का जाम पर किसान संगठनों में मतभेद देखा जा रहा है। जहां राकेश टिकैत ने कहा है कि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में जाम नहीं होगा। वहीं बड़े किसान नेता श्रवण सिंह पंधेर ने कहा है कि बाकी किसान संगठन यूपी उत्तराखंड में जाम कर सकते हैं। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Related posts

भारत में घुसपैठ करते चीन की अमेरिका ने निकाली हेकड़ी, आकाश से लेकर पाताल तक बुरी तरह से घिरा चीन..

Mamta Gautam

Uttarakhand News: केदारनाथ मंदिर गर्भ गृह में लगे स्वर्ण को पीतल बताना सनातन संस्कृति का अपमान

Rahul

हाथरस- NH-93 पर देर रात ट्रक में पीछे भिडी कार

Breaking News