Breaking News featured खेल देश भारत खबर विशेष

जन्मदिन की हार्दिक बधाई धोनी

happy birthday dhoni 2016 common dp 5 जन्मदिन की हार्दिक बधाई धोनी

7 जुलाई, ये दिन इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज यानि कि महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। कम वक्त में ही धोनी ने हर वो चीज हासिल कर ली, जो हर क्रिकेट का खिलाड़ी हासिल करना चाहता है। धोनी 2004 में इंटरनेशनल टीम के लिए डेब्यू किए थे और आज 14 साल बाद धोनी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है जो तोड़ना लगभग नामुमकिन है। जब शुरुआत हुई थी शरीर में जोश था, लंबे लंबे बाल थे और बस जीतने का जुनून। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा अनुभव मिलते गया, खेलने का तरीका बदल गया पर धोनी तो बस क्रिकेट प्रेमियों के दिल में छा गए।

happy birthday dhoni 2016 common dp 5 जन्मदिन की हार्दिक बधाई धोनी
अपने लुक से लेकर अपने क्रिकेटिंग शॉट तक धोनी ने हर चीज से अपने फैन बनाए। एक करिश्माई विकेटकीपर, एक होनहार बल्लेबाज, एक समझदार कप्तान। ये सब धोनी को परिभाषित करने के लिए कम है। धोनी ने भारत को क्रिकेट मे नए आयाम तक पहुंचा दिया। टेस्ट टीम को नंबर वन बनाया और भी ना जाने कितने रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है। एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड यह भी है कि धोनी ने सिर्फ 38 इन्निंग्स में ओडीआई प्लेयर का पहला तबगा हासिल कर लिया था, जो अभी एक रिकॉर्ड है। धोनी के नाम विकेटकीपिंग में भी कई रिकॉर्ड दर्ज है।

आज उनका 37 वाँ जन्मदिन है, उनके जन्मदिन के मौके पर हम उन्हें बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि धोनी ऐसे ही खेलते रहे और भारत का नाम विश्व भर में रौशन करते रहे। जन्मदिन मुबारक हो माही।

Related posts

सिद्धू ने कसा केजरीवाल पर तंज, पंजाब में ”AAP” का अस्तित्व मिटा दिया

lucknow bureua

ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: मशक्कत के बाद जीत दर्ज कर पाए सिंधू-श्रीकां

lucknow bureua

एशिया कप 2022 : पूरे देश की नजरें अफगानिस्तान की जीत पर टिकी, आज होगा सुपर-4 का मुकाबला

Rahul