Breaking News featured देश

भाजपा 25 फरवरी को मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

BJP भाजपा 25 फरवरी को मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

लखनऊ। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों और जिला परिषदों में अपनी भारी जीत के साथ-साथ उड़ीसा पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश के पार्टी जिला मुख्यालयों में विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। यह विजय दिवस 25 फरवरी को मनाया जाएगा। ये ऐलान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया है। अब तक पार्टी शिव सेना के साथ गठबन्धन के तहत चुनाव लड़ती थी, लेकिन पहली बार अकेले मैदान में उतरने पर उसे भारी समर्थन मिला।

BJP भाजपा 25 फरवरी को मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

इसी तरह हाल ही में उड़ीसा में निकाय चुनाव में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि यहां उसे बेहद कमजोर माना जाता था। वहीं उत्तर प्रदेश में स्नातक विधान परिषद चुनाव में भी पार्टी कमल खिलाने में सफल हुई थी। ऐसे में पार्टी नेता इसे जनता का आर्शीवाद और शुभ संकेत मान रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने समाचार एजेंसी से बातचीत में दावा किया कि यूपी विधानसभाओं में भी यह नतीजे दोहराये जाएंगे। यही वजह है कि शनिवार को जनता विजय दवस के जरिए पार्टी अपने विरोधियों पर दबाव बनाने का काम करेगी। जिससे जनता के बीच सकारात्मक सन्देश जाए और आले वाले तीन चरणों में जनता का ज्यादा समर्थन मिले।

Related posts

हैदराबाद के अत्तापुर में दिन-दहाड़े चार हमलावरों ने एक व्यक्ति की नृशंस हत्या, वीडियो वायरल

rituraj

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 90 के पार, डीजल में 37 पैसे इजाफा

Yashodhara Virodai

दंतापंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी समापन पर श्रम कल्याण परिषद की तीन योजनायें होंगी शुरू

Trinath Mishra