Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

गहलोत सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, साथ ही सरकार का पुतला दहन किया

5cf92114 6ea6 4e34 8df3 7cb1b518945d गहलोत सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, साथ ही सरकार का पुतला दहन किया

बहरोड़ से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

बहरोड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर द्वारा जिला संयोजक जगजीत सिंह यादव के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। यह कार्यक्रम कुंड रोड पर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव के आतिथ्य में किया गया। जगजीत सिंह यादव ने बताया कि आज गहलोत सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है। इसलिए उसका विरोध करते हुए पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया है। गहलोत सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं क्योंकि अशोक गहलोत सरकार युवा एवं किसान विरोधी है व युवाओं को कोई रोजगार नहीं किसानों का लोन आज तक माफ नहीं किया है।

अशोक गहलोत सरकार युवा एवं किसान विरोधी है- जगजीत सिंह यादव

बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अलवर उत्तर द्वारा जिला संयोजक जगजीत सिंह यादव के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। यह कार्यक्रम कुंड रोड पर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव के आतिथ्य में किया गया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार युवा एवं किसान विरोधी है व युवाओं को कोई रोजगार नहीं किसानों का लोन आज तक माफ नहीं किया है। कांग्रेस के एजेंट व किराए के लोगों को रोड पर लाकर किसानों के रूप में हाईवे पर जाम लगाकर बैठे हुए प्रदेश के विकास को रोक रखा है। झूठी किसान हितैषी होने का दावा करते हैं। जब फसलों को चिट्टियां खा रही थी तो अशोक गहलोत सरकार फाइव स्टार होटलों में बैठी हुई थी। अपराध प्रदेश में चरम पर है इसलिए इन सबके लिए आज काला दिवस मनाते हुए अशोक गहलोत सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, जिला मंत्री नीलम यादव, ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक जलेसिंह रावत, मंडल संयोजक देवेंद्र यादव, मंडल महामंत्री विजय यादव, अरुण शर्मा, कुलदीप यादव, पवन यादव, जीतू चैधरी, यशपाल सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी पाकिस्तान से आए 63 हिन्दू बंगाली परिवारों को मिलेगा आशियाना, घर बनाने के सहायता देगी सरकार

Rani Naqvi

निगम चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों की 9 राज्यों में उपचुनाव परीक्षा

Rahul srivastava

अमित शाह की सभा में बेहोश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

Pradeep sharma