Breaking News featured देश

भारतीय जवानों ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम, झड़प में 20 चीनी सैनिक जख्मी

WhatsApp Image 2021 01 25 at 1.17.54 PM भारतीय जवानों ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम, झड़प में 20 चीनी सैनिक जख्मी

लद्दाख। लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने बाॅर्डर की यथस्थिति को बदलने की कोशिश की थी इस दौरान कुछ चीनी सैनिक भारतीय छेत्र मंे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान मौके पर मौजूद भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को वहीं राके दिया और इस दौरान की भारतीय जवानों की चीनी सैनिकों से भिड़ंत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ना कूला में भातीय और चीनी सैनिकों के बीच भिडं़त हो गई। जिसमें चार भारतीय जवान और 20 चीनी सैनिक घायल हुए हैं। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। हालांकि, अभी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिर है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

 

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि 20 जनवरी को सिक्किम के नाकुला में भारतीय सेना और चीन के पीएलए सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई थी। इसे स्थानीय कमांडरों द्वारा स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल कर लिया गया था।’

 

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले नाकुला में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसमें भारतीय सेना के चार जवान जबकि चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं। भारतीय जवानों ने न केवल चीन के मंसूबों पर पानी फेरा बल्कि पीएलए के सैनिकों को भी खदेड़ दिया। फिलहाल सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन स्थिर है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

 

Related posts

Karnataka: साउथ कन्नड़ में बीजेपी के युवा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या, सीएम बोम्मई ने जताया दुख

Rahul

जानें देहरादून से पहले किन दो शहरों के बीच चलेगी मेट्रो

Samar Khan

कैप्टन अमरिंदर के बयान से मचा बवाल, बीजेपी ने फूंके पंजाब सीएम के पुतले

Rani Naqvi