Breaking News यूपी

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को पहुंचेंगे अयोध्या, पूर्व सांसद की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को पहुंचेंगे अयोध्या, पूर्व सांसद की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल

अयोध्या: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। बीजेपी से पूर्व सांसद रहे शरद त्रिपाठी का बीमारी के चलते निधन हो गया, जिन का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाना है।

गंभीर बीमारी के चलते हुआ निधन

बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की पिछले कुछ दिनों से सेहत सही नहीं थी। इसी के चलते उनका इलाज दिल्ली में किया जा रहा था, जहां उनका गुरुवार को निधन हो गया। वह बीजेपी सांसद रमापति त्रिपाठी के बेटे हैं, संत कबीर नगर से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने इस निधन पर शोक प्रकट किया।

1:00 बजे होगा अंतिम संस्कार

अयोध्या में दोपहर 1:00 बजे के करीब पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी में हिस्सा लेने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अयोध्या पहुंचेंगे। शरद त्रिपाठी के निधन पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक जताया और श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि यह यूपी भाजपा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस निधन पर शोक जाहिर करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम और पार्टी के अभियान स्थगित कर दिए हैं।

Related posts

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बकरीद की बधाई दी

Shailendra Singh

सरकार ने प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

Samar Khan

यूपी: बीजेपी विधायक का बयान कहा, सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है राम मंदिर तो बनकर रहेगा

mahesh yadav