featured धर्म भारत खबर विशेष यूपी

ब्रज होली महोत्सव: रंगों और रंग बिरंगे फूलों से सजी ठाकुर जी झांकियों का कार्यक्रम आयोजित

झांकी ब्रज ब्रज होली महोत्सव: रंगों और रंग बिरंगे फूलों से सजी ठाकुर जी झांकियों का कार्यक्रम आयोजित

होली 2020। जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे ब्रज होली महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को कामां कस्बे में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कस्बा वासियों द्वारा चंन्द्रमाजी, मदन मोहन और राधा बल्लभ मंदिर में रंग, गुलाल, लड्डू और दही होली खेली गई।

वहीं ब्रज होली महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार प्रातः मंदिर गोकुलचंद्रमाजी, मंदिर मदन मोहन, ंममंदिर राधा वल्लभ को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया व ठाकुर की फुल बंगला झांकी के दर्शन आयोजित हुए इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा रंग, गुलाल, लड्डू व दही होली खेली गई।

झांकी ब्रज होली महोत्सव: रंगों और रंग बिरंगे फूलों से सजी ठाकुर जी झांकियों का कार्यक्रम आयोजित

बता दें कि होली आयोजन के दौरान पर्यटन विभाग के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। दोपहर को मंदिर गोपीनाथजी से विभिन्न झांकियों का बैंड बाजों के साथ रथ यात्रा का आयोजन हुआ जिसका जिला कलेक्टर नथमल डिडेल व पालिकाध्यक्ष गीता शर्मा ने आरती उतार का शुभारंभ किया। 

लठमार होली 2 ब्रज होली महोत्सव: रंगों और रंग बिरंगे फूलों से सजी ठाकुर जी झांकियों का कार्यक्रम आयोजित

साथ ही इस दौरान सांय को अचानक तेज बारिश तूफान के प्राकृतिक हादसे के अंतर्गत तीर्थराज विमल कुंड पर एक बालिका की मौत तथा दर्जनों लोगों के घायल हो जाने के कस्बे में शोक की लहर छा गई और कारण ब्रज होली महोत्सव के शेष के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन की तिथि: 9 मार्च 2020
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 9 मार्च 2020 को सुबह 3 बजकर 3 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्‍त: 9 मार्च 2020 को रात 11 बजकर 17 मिनट तक
होलिका दहन मुहूर्त: शाम 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक

उपाय:- 11 गोमती चक्र,50 ग्राम नागकेसर,चंदन इत्र,लॉन्ग,बताशे पीली सरसों,कपूर देसी हल्दी की गांठ

छोटी इलायची छुहारे मखाने,(यह सारा सामान मिक्स करके)

सारे सामान को पर हनुमान जी का सिंदूर डालकर अपने सर से 7 बार उल्टी बार के जलती हुई होली में डालने हैं।

उपाय अपने घर में ही खड़े होकर करना है जिससे घर की और आपके शरीर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाए।

Related posts

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Rani Naqvi

लखनऊ: तीसरे चरण की तैयारी, फील्ड पर उतरे DSP और थाना प्रभारी, पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

Saurabh

किंग खान की हिट और दिलो-दिमाग पर सिरहन पैदा करने वाली कुछ फिल्में

Trinath Mishra