featured यूपी

प्रयागराज: सोते-सोते लापता हुआ 15 वर्षीय गोलू, पुआल में सुबह मिली लाश

प्रयागराज: सोते-सोते लापता हुआ 15 वर्षीय गोलू, पुआल में सुबह मिली लाश

प्रयागराज: यमुनापार इलाके के सुक्खू का पूरा गांव में रविवार देर रात एक 15 साल के किशोर की हत्या कर उसके शव को पुआल में छिपा दिया गया। अगले दिन सोमवार सुबह जब चारो ओर खोजबीन हुई तो पुआल में बच्चे का शव मिला, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

मामले की जानकारी मिलने पर घूरपुर थाने समेत कई अन्य थानों की पुलिस छानबीन करने पहुंची। पुलिस ने परिवार के अलावा गांव के कई लोगों से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कातिलों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

दरअसल, सुक्खू का पूरा गांव में रहने वाले किसान धर्मराज का 15 वर्षीय पुत्र गोली बरामदे में सो रहा था। सोते वक्त वह लापता हो गया और सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित पुआल में मिला। शव देखते हुए मां-बाप के होश उड़ गए। वहीं, देखते ही देखते गांव की भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को देखकर साफ पता चल रहा है कि गोली की हत्या गला घोंटकर की गई है। उसके गले पर कसाव के निशान दिख रहे थे।

Related posts

21 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

सिग्नेचर ब्रिज विवाद: आप विधायक अमानतुल्ला सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

mahesh yadav

शाहरूख खान की जीरो रिलीज, जाने कैसा रहा पहले दिन का रिस्पॉन्स

Rani Naqvi