Breaking News featured देश

एकतरफा प्यार पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने लड़की को चाकुओं से गोदा

crime 2 एकतरफा प्यार पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने लड़की को चाकुओं से गोदा

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक तरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक ने शादी करने से मना करने पर युवती को चाकू से गोद दिया। आरोपी ने युवती के ऊपर करीब एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू से प्रहार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं युवती को उसके परिजनों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

crime 2 एकतरफा प्यार पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने लड़की को चाकुओं से गोदा

बाहरी जिले के डीसीपी रिषीपाल के अनुसार आरोपियों की पहचान नजफगढ़ स्थित रोशनपुरा निवासी अमित (25) व बंसत (19) के रूप में हुई है। डीसीपी के अनुसार (21) वर्षीय युवती परिवार के साथ नजफगढ़ स्थित धर्म पुरा में रहती है। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी अमित उनके बेटे का दोस्त है। वह उनकी लड़की से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। जिसके चलते वो पीड़ित लड़की से मिलने घर में उस वक्त आता था जब घर में कोई नहीं होता था। वह युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। युवती ने पूरी आपबीती परिवार को बताई। परिवार वालों ने आरोपी अमित को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।

बुधवार दोपहर को पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी अमित अपने भाई बसंत के साथ आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया। जिसपर गुस्साए आरो​पी ने चाकू निकालकर पीड़िता के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार किया। इतना सब करने के बाद भी जब आरोपी का दिल नहीं भरा तो उसने पीड़िता के कान काट दिए।

Related posts

राहुल गांधी ने बहरीन के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Rani Naqvi

अब आसान होगा सफ़र, परिवहन निगम दशहरे के मौके पर चलायेगा धार्मिक स्थलों के बीच बसें

Kalpana Chauhan

चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Rani Naqvi