featured देश वायरल वीडियो

दिल्ली के तिलक नगर में लड़की के पिटाई का वीडियो वायरल, राजनाथ ने दिए जांच के आदेश

delhi tilak nagar kand दिल्ली के तिलक नगर में लड़की के पिटाई का वीडियो वायरल, राजनाथ ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक लड़का एक लड़की को बुरी तरह पीट रहा है। इस वीडियो में दावा कि जा रहा है कि वीडियो दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन का है जिसमें दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने साफ़ किया था कि ये वीडियो तिलक नगर थाने का नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने एक अन्य लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी लड़के का नाम रोहित तोमर है वो किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।

delhi tilak nagar kand दिल्ली के तिलक नगर में लड़की के पिटाई का वीडियो वायरल, राजनाथ ने दिए जांच के आदेश

पुलिस आरोपी लड़के की तलाश कर रही है

बता दें कि दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि इस वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है वह लड़की सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, रोहित की दो गर्लफ्रेंड थी। एक लड़की जो पिट रही है और दूसरी वह है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है रोहित की जिस लड़की से शादी होने वाली थी उसने शादी तोड़ दी है और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपी लड़के की तलाश कर रही है और साथ ही वीडियो वाली लड़की की भी तलाश कर रही है। जब ये लड़की सामने आएगी तो एक और एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं पहली एफआईआर दर्ज करने वाली लड़की तिलक नगर पुलिस स्टेशन जाएगी। वहीं पिटाई करने वाले लड़के के पिता को भी थाने बुलाया गया है।

गौरतलब है कि इस वीडियो में लड़का लड़की को पीट रहा है और उसे गालियां भी दे रहा है। वहीं एक लड़का बार-बार पिटने वाली लड़की का नाम ले रहा है और लगातार वीडियो बना रहा है। इस दौरान रोहित लड़की को थप्‍पड़ मार रहा है, जिसके बाद लड़की गिर जाती है तो उसे लात से मार रहा है। लड़की के गिरने के बाद वह लड़की को कोहनी से मारता हुआ भी दिख रहा है। इस दौरान एक लड़का वीडियो में पीछे जाता दिख रहा है लेकिन कोई भी उसे रोकता नहीं है।

Related posts

राज्यसभा में तीन तलाक पर बीजेपी के सहयोगी भी साथ नहीं

Rani Naqvi

अपना व्यापार शुरू करने का इरादा है तो बजाज से लें आसान शर्तों पर लोन, ये है नई स्कीम

Trinath Mishra

जम्मू कश्मीर में 30 फीसदी स्टाफ के साथ खोले गए कॉलेज और विश्वविद्यालय , लेकिन क्लास नही चली

Rani Naqvi