Breaking News featured दुनिया भारत खबर विशेष

मास्क पहनने के लिए कहना सुरक्षाकर्मी को पड़ा भारी, आग-बबूला दोनों बहनो ने कर दिए चाकू से 27 वार

5d7c9f23 ba4f 43a6 b3c8 b693f1e08840 मास्क पहनने के लिए कहना सुरक्षाकर्मी को पड़ा भारी, आग-बबूला दोनों बहनो ने कर दिए चाकू से 27 वार

अमेरिका। शिकागों में रोंगटे खड़े कर देने मामला सामने आया है। जहां दो बहनों ने चाकू से 27 वार करके एक सुरक्षा कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका डाॅक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

ये था पूरा मामला-

बता दें कि आए दिन कहीं न कहीं से हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। यह देखकर ऐसा लगता है कि आज के समय में मानव के अंदर से दया-दृष्टि की भावना खत्म हो चुकी है। मानव ही मानव का दुश्मन बनता जा रहा है। ऐसा ही अमेरिका के शिकागो शहर में देखने को मिला। जहां दुकान के बाहर एक सुरक्षाकर्मी ने दो बहनों को अंदर जाने से पहले मास्क लगाने को कहा। पुलिस की प्रवक्ता कैरी जेम्स ने बताया कि रविवार की रात मास्क लगाने को सुरक्षाकर्मी ने जेसिका और जायला से कहा। जिसके बाद दोनों आग-बबूला हो गई और देखते ही देखते 32 वर्षीय सुरक्षाकर्मी पर कथित तौर पर हमला बोल दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने घायल हो आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दोनों को है ‘बायपोलर डिस्ऑर्डर’ बीमारी-

लोगों का कहना है कि जेसिका हिल ने जेब से चाकू निकाला और हमला कर दिया। इसी के साथ उसकी बहन ने सुरक्षाकर्मी के बाल पकड़ रखे थे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो आरोपी बहनों का गिरफ्तार कर लिया। कुक काउंटी सर्किट जज मैरी सी. मारूबियो के समक्ष मंगलवार को पेश किए जाने पर महिलओं के वकील ने कहा कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए हमला किया और दोनों को ‘बायपोलर डिस्ऑर्डर’ है।

आखिर है क्या बायपोलर डिसऑर्डर-

बायपोलर डिसऑर्डर एक मेंटल हेल्थ कन्डिशन है जिसमें व्यक्ति का मूड बदलता रहता है। मूड में होने वाले यह बदलाव सामान्य की श्रेणी में नहीं आते। इस डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति महीनों तक अवसाद में रह सकता है या फिर लंबे समय तक एंग्जाइटी की स्थिती से गुजर सकता है। बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति में तीन मुख्य लक्षण दिखाई देते हैं। पहला मैनिया (mania), दूसरा हायपोमैनिया (hypomania) और तीसरा डिप्रेशन।मैनिया की स्थिति में व्यक्ति इमोशनल तौर पर काफी ज्यादा सेंसेटिव हो जाता है। भावनाओं पर उसका ज्यादा नियंत्रण नहीं रहता है। वह बहुत ज्यादा उत्तेजित, आवेग, बहुत ज्यादा खुश व ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करता है। मैनिया एपिसोड के दौरान व्यक्ति के कार्य व रिश्तों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है।हायपोमैनिया मैनिया से कम वाली स्थिति है। इसे ज्यादातर बायपोलर 2 डिसऑर्डर कहा जाता है। इस स्थिति में भी व्यक्ति के मूड में काफी बदलाव आते हैं हालांकि इससे उसके कार्य व रिश्तों को मैनेज करने की क्षमता पर असर नहीं पड़ता।

Related posts

कुत्ते को शुभ और अशुभ क्यों कहा जाता है, शास्त्रों में कुत्ते को लेकर क्या लिखा है..

Mamta Gautam

आईएसआईएस और तालिबान में क्या है फर्क, क्यों है दोनों की सोच अलग?

Rani Naqvi

जॉर्डन से पुराने एफ-16 खरीदेगा पाकिस्तान

bharatkhabar