featured यूपी

मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूरा होगा : स्वतंत्रदेव सिंह

बूथ विजय का संकल्प पूरा होगा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बूथ समिति सत्यापन अभियान को गति देने के लिए विभिन्न जिलों के बूथों पर पहुंचे तथा भौतिक सत्यापन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सीतापुर के बूथ संख्या 278 हुसैनगंज तथा महोली विधानसभा बूथ संख्या 160 पर पहुंचकर बूथ समिति सत्यापन के कार्य में लगे पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्साह वर्धन किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। आप सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट कर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे है। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा व बसपा ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण करके उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई है। जिससे पार्टी चुनाव दर चुनाव विजय प्राप्त कर रही है। मजबूत बूथ समितियां और उन समितियों में कर्तव्यनिष्ठ परिश्रमी पार्टी कार्यकर्ताओं का समूह फिर एक बार झूठ, भ्रम, तुष्टिकरण अपराध, जातिवाद, रंगदारी, भ्रष्टाचार की राजनीति के पैरोकारों को परास्त करके फिर एक बार कमल खिलाएगा।

 

Related posts

जाने क्यों होता है माइग्रेन, सेहत के लिए हो सकता है इतना खतरनाक

Rani Naqvi

बवाल से केजरीवाल नाराज, अमानतुल्ला ने विश्वास पर जताया था ‘अविश्वास

shipra saxena

नीरव मोदी को किया जाएगा प्रत्यर्पित, लंदन की कोर्ट ने दी मंजूरी

Yashodhara Virodai