दुनिया

नाइजीरिया में बम विस्फोट, 8 की मौत

Nigeria Bomb Blast नाइजीरिया में बम विस्फोट, 8 की मौत

अबूजा। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर माइदुगुरी में एक स्थानीय मोटर पार्क के पास बुधवार को बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के मुताबिक, 15 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऐसा संदेह है कि आतंकवादी समूह बोको हराम ने मुना मोटरपार्क के पास यह बम रखा था।

nigeria-bomb-blast

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस विस्फोट में दो वाहन नष्ट हो गए। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है। नाइजीरिया का पूर्वोत्तर क्षेत्र बोको हराम का गढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में नाइजीरिया सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कई सैन्य अभियान शुरू किए हैं।

 

Related posts

अंटार्कटिका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना अंडा, देखकर लोगों की फटी आंखें..

Mamta Gautam

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामले का आंकड़ा 43.63 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी, सिख समुदाय के चार लोगों की मौत

Saurabh