featured मनोरंजन

विकास दुबे एनकांउटर पर आया बॉलीवुड का रिएक्शन, जाने किसने क्या कहा 

bollywood विकास दुबे एनकांउटर पर आया बॉलीवुड का रिएक्शन, जाने किसने क्या कहा 

नई दिल्ली: कानपुर में 8 पुलिस वालों को शहीद करने वाला विकास दुबे पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। इस बात को लेकर बॉलीवुड से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि हमें इसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थीं। विकास दुबे को कानपुर ला रही STF के काफिले की गाड़ी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई थी। कानपुर के करीब ही ये हादसा हुआ था। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद पुलिस की बंदूक छीनकर विकास भागने कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मार गिराया।

बता दें कि तापसी पन्नू ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर ट्वीट किया और लिखा, “Wow, हमने इसकी उम्मीद तो बिल्कुल भी नहीं की थी। और फिर वे कहते हैं कि हमारी बॉलीवुड की कहानियां वास्तविकता से दूर होती हैं।” विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर तापसी पन्नू के अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर और एक्टर प्रकाश राज ने भी ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वहीं, तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं। तापसी के साथ-साथ कई और बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया

वहीं विकास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। गार्ड द्वारा पहचाने जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने कल रात ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था।

 

विकास दुबे को लेकर रवाना हुई गाड़ियों में सबसे आगे चल रही गाड़ी ने गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीछे काफिले में चल रही अन्य गाड़ियों ने तेजी से ब्रेक लगाए और सभी गाड़ियां असंतुलित होने लगी। ऐसे में विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, जिसपर एक पुलिसकर्मी ने उसे मार दिया।

 

 

 

 

 

Related posts

केंद्रीय मंत्री के विवादित बोल कहा, मुसलमान नहीं देते भाजपा को वोट

kumari ashu

जन्मदिन पर जानिए मुकेश माथुर के बारे में दिलचस्प बातें

Srishti vishwakarma

प्रधानमंत्री ने पंजाब में एम्स का शिलान्यास किया

shipra saxena