featured देश

आवाज के जादूगर ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन

om puri2 आवाज के जादूगर ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन

मुंबई। दमदार आवाज के धनी अभिनेता ओमपुरी का आज मुंबई में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि उनका निधन अचानक हार्ट अटैक की वजह से हुआ। खबरों की मानें तो वेटरन एक्टर कुछ दिनों से खराब तबियत के चलते हाल ही में पूरी हुई अपनी फिल्म ‘रामभजन जिंदाबाद’ का प्रमोशन नहीं कर पा रहे थे और आज मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली।

om puri1 आवाज के जादूगर ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ओमपुरी:-

ओमपुरी बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर दोनों ही किरदारों को बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया। ओमपुरी ने न केवल बॉलीवुड बल्कि पाकिस्तानी और हॉलीवुड फिल्मो में भी अपने बेहतरीन काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री उपाधि से ही पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही ‘आरोहण’ और ‘अर्धसत्य’ जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

om puri2 आवाज के जादूगर ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन

आवाज के जादूगर थे ओमपुरी:-

ओमपुरी की आवाज का जादू ऐसा था जिसे सुनकर लोग काफी मोहित महसूस करते थे। आवाज के चलते ही कई डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में शामिल किया गया और इसी के बूते उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बनाया।

om puri4 आवाज के जादूगर ओमपुरी का 66 साल की उम्र में निधन

Related posts

चीन को लेकर भारत की रुस को खरी-खरी..

Srishti vishwakarma

अमेरिका का हार्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह “भारत पर विशेष फोकस” का अन्वेषण करेगा

Trinath Mishra

आप: अमानतुल्ला खान का निलंबन बहाल, कुमार विश्वास को बताया था बीजेपी का एजेंट

Pradeep sharma