मनोरंजन

‘उमंग’ उत्सव में जमकर थिरके बॉलीवुड सुपरस्टार्स

umang 'उमंग' उत्सव में जमकर थिरके बॉलीवुड सुपरस्टार्स

मुंबई। मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए हर साल होने वाले उमंग उत्सव में बॉलीवुड के सितारे जोश-खरोश के साथ हिस्सा लेते हैं। इस साल भी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में आयोजित उमंग उत्सव में खेल, राजनीति और सिनेमा की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। समारोह में जहां राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित राज्य के कई आला अफसर और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही, वहीं बॉलीवुड की ओर से रणवीर सिंह, अनिल कपूर, कंगना, अक्षय कुमार, सुशांत सिंह, कटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, बेफिक्रे वाली वाणी कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, आलिया भट्ट, कीर्ति सेनन, कियारा अडवानी, लुलिया सहित कई सितारों ने हिस्सा लिया।

umang 'उमंग' उत्सव में जमकर थिरके बॉलीवुड सुपरस्टार्स

अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 2 के गानों पर डांस किया, तो वरुण और आलिया की जोड़ी ने अपनी आने वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां का प्रमोशन करते हुए मंच पर ठुमके लगाए। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया ने भी मंच पर डांस किया। वाणी कपूर बेफिक्रे के गाने पर थिरकीं, तो कियारा आडवानी ने धोनी पर बनी अपनी फिल्म के गाने पर डांस किया। धोनी की फिल्म के हीरो सुशांत ने इस मौके पर सलमान के गानों पर डांस किया। कीर्ति सेनन ने भी डांस का समां बांधा। शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ मंच पर पंहुती तो अनिल कपूर ने भी अपने डांस से दिल जीत लिया। इस बार इस समारोह में अमिताभ बच्चन और तीनों खान सितारों की गैर मौजूदगी महसूस की गई।

Related posts

‘काला’ के सपॉर्ट में आए प्रकाश राज, बीजेपी पर साधा निशाना

mohini kushwaha

अक्षय कुमार के खिलाफ होगी जनहित याचिका दाखिल

mohini kushwaha

फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले अभिनेता राहुल रॉय ने थामा बीजेपी का हाथ

Rani Naqvi