मुंबई। सोहा अली खान इन दिनों अपने बेबी बंप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही वो अपने बेबी बंप के साथ सही स्टाइलिश तरीके से फ्लॉन्ट भी कर रही हैं। हाल ही में सोहा के घर में उनके बेबी शावर का सेलिब्रेशन हुआ। जिसमें सोहा के दोस्त और फैमली मेंबर शामिल थे। बता दें कि सोहा के बेबी शावर में उनके भतीजे तैमुर भी मौजूद थे जिनके साथ सोहा ने खुब मस्ती की। तैमुर इतने क्यूट हैं कि किसी की नजर उनपर से हटती ही नहीं। वहीं सोहा के बेबी शावर में करीना और करीश्मा जुड़वा के रूप में नजर आईं। एक जैसे कपड़ो में दोनों बहने काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
बता दें कि सोहा अली खान पिंक ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही हैं और तैमुर उनसे भी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। सोहा ने तैमुर केस साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा की जब तैमुर मस्ती से मिले। वहीं सोहा के साथ उनकी सभी दोस्त एक साथ नजर आ रही आई। वहीं कुणाल खेमू की पत्नी सोहा ने बड़े ही क्यूट तरीके से बेबी बंप फ्लॉन्ट पोज दिया। तस्वीर को देखर लगता है कि सोहा भी भाभी करीना कपूर ख़ान की प्रेगनेंसी स्टाइल से इंस्पायर है।