मनोरंजन

प्रियंका की शादी के सवाल को लेकर शाहरुख खान ने दिया ऐसा मजाकिया जवाब

priyanka with SRK प्रियंका की शादी के सवाल को लेकर शाहरुख खान ने दिया ऐसा मजाकिया जवाब

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इन दिनों हॉट टॉपिक बनी हुई है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर इन स्टार्स की वेडिंग को लेकर चल रही सुर्खियों में कितनी सच्चाई है। निक और प्रियंका दोनों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि प्रियंका के बर्थडे पर लंदन में दोनों ने सगाई कर ली है। सितंबर या अक्टूबर में यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

 

priyanka with SRK प्रियंका की शादी के सवाल को लेकर शाहरुख खान ने दिया ऐसा मजाकिया जवाब

 

प्रियंका की शादी को लेकर हाल ही में शाहरुख खान से सवाल

शाहरूख खान ने की दिवंगत फिल्मकार कुंदन शाह की प्रार्थना सभा में शिरकत

बता दें कि प्रियंका की शादी को लेकर हाल ही में शाहरुख खान से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं भी शादी करने जा रहा हूं। जल्द ही आप सभी को कार्ड भिजवाएंगे। मेरा कार्ड रिसेप्शन पर आएगा और हां मेहंदी में जरूर आना।’ शाहरुख ने ऐसा जवाब क्यों दिया यह समझ से परे हैं। हालांकि, उनके जवाब ने सभी को हंसने पर मजबूर जरूर कर दिया।

वहीं कंगना रनौत से भी प्रियंका को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि, ‘मेरी दो-तीन दिन पहले ही प्रियंका से बात हुई थी। मैंने उसे बधाई दी। वह काफी खुश थी।’ ऐक्ट्रेस से जब प्रियंका की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। मैं भी उसके साथ इस जश्न में शामिल होना चाहूंगी। प्रियंका बहुत अच्छी लड़की है और दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती है।’

Related posts

राधे फिल्म में आइटम नंबर करेंगी जैकलीन

Trinath Mishra

सोहा के बाद अब ऐषा भी सुनाएंगी खुशखबरी!

shipra saxena

मिर्जापुर बेवसीरीज के रॉबिन शादी के बंधन में बंधे, सामने आई प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज

Trinath Mishra