featured मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन स्पेशल: सपना को घर वालों ने जन्मदिन पर दिया ऐसा चौकाने वाला तोहफा

sapna choudhry birthday जन्मदिन स्पेशल: सपना को घर वालों ने जन्मदिन पर दिया ऐसा चौकाने वाला तोहफा

हरियाणा। सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह आज अपने आप में एक बड़ा ब्रांड बन चुकी हैं। उनकी प्रसिद्धि दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। अपने गाने तेरी आंखा का यो काजल से देश-विदेश में धूम मचाने वाली सपना चौधरी का आज 28वां जन्मदिन है। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर, 1990 को रोहतक में हुआ था।

sapna choudhry birthday जन्मदिन स्पेशल: सपना को घर वालों ने जन्मदिन पर दिया ऐसा चौकाने वाला तोहफा

बता दें कि सोमवार की रात को सपना ने बड़े ही खास अंदाज में अपना जन्मदिन रात के 12 बजे मनाया। उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ केक काटा और फिर ऐसा जबरदस्त डांस किया जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं सपना के जन्मदिन पर उनके परिवार ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया। पहले तो परिवार ने घर को शानदार तरीके से सजाया फिर उनके लिए केक का इंतजाम भी किया। परिवार द्वारा प्यार से की गई इन तैयारियों को देखकर सपना बहुत खुश हुईं।

साथ ही केक काटते वक्त ही सपना थिरकने लगीं थी और फिर वह ज्यादा देर खुद को रोक नहीं पाईं और केक छोड़ बीच में ही ठुमके लगाने लगीं। सपना चौधरी के फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सपना अपने भाई के साथ जबरदस्त डांस करते देखी जा सकती हैं।

इतना ही नहीं बिग बॉस 11 में शामिल होने के बाद सपना को अलग पहचान मिली। जिसकी वजह से उन्होने अपना एक अलग ही मकाम बनाया है। हमारी सपना के लिए शुभकामनाएं हैं कि वो यूं ही नई उपलब्धियां हासिल करती रहे और हमें उनके डांस देखने को मिलते रहें। हैप्पी बर्थडे सपना चौधरी

 

Related posts

खट्टर ने किया राजपूतों का अपमान, सीएम बनने के बाद बदला व्यहवार: अमू

Breaking News

दिल्लीवालों हो जाओ सतर्क! बढ़ सकते हैं प्रतिबंध, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर एलजी ने बुलाई अहम बैठक

Neetu Rajbhar

दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा पर भड़का चीन, भारत को दी चेतावनी

Anuradha Singh