September 27, 2023 4:55 am
भारत खबर विशेष featured शख्सियत

हैप्पी बर्थडे- मनोज बाजपेयी की अर्श से फर्श तक की कहानी

07 14 हैप्पी बर्थडे- मनोज बाजपेयी की अर्श से फर्श तक की कहानी

नई दिल्ली। 23 अप्रैल को देश के जाने माने कलाकारमनोज बाजपेयी अपना 49 वां बर्थडे मना रहे हैं। बता दे कि मनोज बाजपेयी 49 वर्ष के हो गए हैं। मनोज वाजपेयी ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रखी हैं। मनोज बाजपेयी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुचंने के लिए उन्होनें कई संघर्ष किए कई असफलताओं ने उन्हें घेरा पर मनोज ने कभी भी उन असफलताओं से हार नहीं मानी बल्कि उन्हें अपनी जिंदगी में एक चुनौती के रुप में लिया।लेकिन एक समय ऐसी भी था जब मनोज बुरी तरह अपनी असफलताओं से हार चुके थे और उन्होंने निराश होकर कई बार मुंबई छोड़ने का मन तक बना चुके थे? मनोज वाजपेयी ने कहा है कि वो कई बार मुंबई छोड़ने का मन बना चुके थे, पर उनकी वाइफ शबाना ने उन्हें रोक लिया।

08 14 हैप्पी बर्थडे- मनोज बाजपेयी की अर्श से फर्श तक की कहानी

फ़िल्मों से गायब हो गए थे मनोज बाजपेयी

एक समय था जब मनोज फ़िल्मों से लगभग गायब ही हो गए थे। इस मुश्किल दौर पर बात करते हुए मनोज बताते हैं कि वो अच्छा काम ना मिलने कि वजह से मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट होने का मन बना चुके थे लेकिन, उनकी बीवी ने रोक लिया। मनोज ने जागरण डॉट कॉम से बात करते हुए इस बाबत कहा कि “लगभग दस साल पहले मेरी एक फ़िल्म आयी थी ‘1971’ जिसे दो नेशनल अवार्ड भी मिले थे। इस फ़िल्म को ठीक से डिस्ट्रीब्यूट नहीं किया गया था और लोग इस फ़िल्म को नहीं देख पाए। फ़िल्म ना चलने का दुःख मुझे आज भी होता है।

07 14 हैप्पी बर्थडे- मनोज बाजपेयी की अर्श से फर्श तक की कहानी

बस इसी फ़िल्म के बाद मेरे पास ऑफर आने कम हो गए। जो आये भी वो मन के नहीं थे।”मनोज कहते है “इसी समय मेरे कंधे में प्रॉब्लम हो गयी और मैं कोई काम नहीं कर पा रहा था। मैंने ‘स्वामी’, ‘दस तोला’, ‘मनी है तो हनी है’ जैसी फ़िल्में की लेकिन, मज़ा नहीं आ रहा था। मेरा मन बार-बार हो रहा था कि मैं वापस थियेटर करने दिल्ली लौट जाऊं। लेकिन, मेरी बीवी शबाना, दिल्ली वाली है तो एक औरत होने के नाते वो दिल्ली से दूर भागती हैं और उसी ने मुझे बार-बार मुंबई में ये दिलासा देते हुए रोका कि चिंता मत करो, अच्छी फ़िल्मों के ऑफर भी आयेगें।”

फ़िल्म ‘राजनीति’ से मिली सफलता

मनोज बताते हैं कि जैसे ही उन्हें प्रकाश झा की रणबीर और कटरीना स्टारर फ़िल्म ‘राजनीति’ मिली उसके बाद से उनकी ज़िन्दगी पटरी पर आ गई और उसके बाद धीरे-धीरे सब ठीक होने लगा। गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण के पास के एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वो पांच भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। मनोज ने अपने स्ट्रगलिग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है। उसके बाद लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी की। नेहा का असली नाम शबाना रजा है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अवा नायला है।

शॉर्ट फ़िल्मों से मिली नई पहचान

मनोज बाजपेयी ने कई फिल्मों में काम किया हैं लेकिन फिल्मों के साथ साथ मनोज ने कई शॉर्ट फ़िल्में की है। जैसे ‘कीर्ति’इस शॉर्ट फ़िल्म में मनोज बाजपेयी राधिका आप्‍टे और नेहा शर्मा के साथ नजर आए थे। आपको बता दें कि इनकी ये शॉर्ट फ़िल्म काफी कॉन्‍ट्रोवर्सी में रही। इसके बावजूद लोगों ने इसको खूब पसंद किया। ‘आउच’ मनोज बाजपेयी की बेहतरीन शॉर्ट फ़िल्म में से एक हैं। बता दे कि ‘आउच नीरज पांडेय द्रारा निर्देशित की गई थी। जिसमें मनोज पूजा चोपड़ा के साथ नजर आए थे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने PMKK,पटियाला का किया उद्घाटन

mahesh yadav

हिमाचल चुनाव नतीजे: कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा को मिली हार

Vijay Shrer

17 दिसंबर 2021 का राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, आइए जानें

Rahul