featured देश

ओमपुरी के निधन पर सदमे में बॉलीवुड…देखिए किसने क्या कहा?

fichar om puri ओमपुरी के निधन पर सदमे में बॉलीवुड...देखिए किसने क्या कहा?

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दमदार आवाज के धनी ओमपुरी ने आज अंतिम सांस ली। इस महान कलाकार के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को अंबाला में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी लेकिन उनकी पहली हिट फिल्म ‘आक्रोश’ थी जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा। तो चलिए देखते है उनके निधन पर किसने क्या कहा…

fichar om puri ओमपुरी के निधन पर सदमे में बॉलीवुड...देखिए किसने क्या कहा?

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, मैं पिछले 43 साल से ओमपुरी को जानता हूं। मेरे लिए वो एक बहुत ही उम्दा कलाकार है और इसी वजह से दुनिया उन्हें याद रखेगी।

 

उन्होंने आगे लिखा, ओमपुरी ने थियेटर और सिनेमा जगत दोनों में ही काम किया है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ओमपुरी जी के निधन की खबर सुनकर हैरत में हूं। वो एक दोस्त, एक अच्छे सह कलाकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

शबाना आजमी ने कहा, ओमपुरी जी आपने हमसे बहुत जल्दी अलविदा कह दिया। मैं बहुत दुखी हूं। आपके साथ हंसी खुशी से बिताए गए लम्हें याद आ रहे है। आपको हमेशा याद किया जाएगा।

डिरेक्टर मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, ओमपुरी जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। सिनेमा जगत के लिए ये एक बहुत बड़ी छति है।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, आपको श्रंद्धाजलि। हमेशा याद किया जाएगा।

कमल हमन ने ट्विटर पर लिखा, मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैं आपका दोस्त हूं। आखिर किसकी इतनी हिम्मत है कि वो कह रहा है कि आप नहीं है आप हमेशा अपने काम की वजह से जिंदा रहेंगे।

आलिया भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, ओमपुरी जी के बारे में सुनकर दुखी हूं। हिंदी सिनेमा के एक महत्वपूर्ण भाग थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।

तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, ओमपुरी जी के बारे में सुनकर दुख हुआ। आपको हमेशा याद किया जाएगा।

वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा, सर कुछ दिन पहले ही आपसे बातचीत हुई थी। निधन की खबर सुनकर आहत हूं।

अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, ओमपुरी जी एक वर्सटाइल कलाकार थे जिन्होंने जिंदगी के बहुत सारे कैरेक्टर को जिया है। वो हमारे लिए एक प्रेरणाश्रोत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

इसके साथ ही उनकी दोस्त शबाना आजमी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि ओमपुरी का अंतिम संस्कार आज मुंबई में 6 बजे किया जाएगा।

Related posts

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश

Pritu Raj

हरियाणा में नहीं थम रहा बवाल, प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर डटे किसान, जाम खुलवाने पर पुलिस-किसानों में झड़प

Rahul

21 फरवरी 2022 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar