मनोरंजन

अर्जुन की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने दिया इरफान की ‘हिंदी मीडियम’ को झटका

irfan vs ranveer अर्जुन की 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने दिया इरफान की 'हिंदी मीडियम' को झटका

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप एक बार फिर रंग लाई। अपनी पिछली हिट फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.63 करोड़ रुपये की कमाई की। ओपनिंग डे की अगर बात करें तो फिल्म ने 10.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

irfan vs ranveer अर्जुन की 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने दिया इरफान की 'हिंदी मीडियम' को झटका

बता दें कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के साथ इरफान खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ भी बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के मुकाबले इसकी कमाई काफी कम रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘हिंदी मीडियम’ ने 4.25 करोड़ रुपये बटोरे’। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 7.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

क्या है ‘हिंदी मीडियम’ की कहानी में

फिल्म की कहानी जीनत लखानी और साकेत चौधरी ने लिखी है। जबकि फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों की शिक्षा पर आधारित है। फिल्म में दिल्ली जैसे शहरों में स्कूलों में एडमिशन को लेकर होने वाली मारामारी को दिखाया गया है।

क्या है हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी

दरअसल हाफ गर्लफ्रेंड एक बिहारी लड़के माधव झा और एक दिल्ली की अमीर लड़की रिया सोमानी की कहानी है। ये दोनों दिल्ली के कॅालेज में पढ़ते हैं और बास्केट बॅाल और सिंगिंग के जरिए एक दूसरे के नजदीक आते हैं। पर उस दौरान माधव रिया के प्यार में पागल हो जाता है जब कि रिया सिर्फ उसकी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनने को राजी होती है हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की नॅावेल पर आधारित फिल्म है जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

Related posts

तांडव वेब सिरीज़ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हजरतगंज कोतवाली में हुई हाजिरी

Aditya Mishra

मि. इंडिया 2 के लिए श्रीदेवी की पसंद आलिया

Srishti vishwakarma

OoPs पेटा के नए एड में ऐसा दिखेगा सनी लियोनी Hot Look

Srishti vishwakarma