featured मनोरंजन

फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी, इन 10 सेलिब्रिटीज़ में सलमान ने मारी बाज़ी

report फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी, इन 10 सेलिब्रिटीज़ में सलमान ने मारी बाज़ी

नई दिल्ली। फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में और भी कई सेलेब्रिटीज के नाम है। लिस्ट में दीपिका, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन जैसे नामी लोग भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं 100 की इस लिस्ट में कौन हैं टॉप 10 स्टार्स, जिन्होंने सबसे ज्यादा रुपये कमाए। सलमान लगातार तीन साल से फोर्ब्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। खान 253.25 करोड़ की सालाना कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

report फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी, इन 10 सेलिब्रिटीज़ में सलमान ने मारी बाज़ी

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं

बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली 228.09 करोड़ की सालाना कमाई के साथ ज्यादा कमाई करने भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। फिल्म स्टार अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अक्षय 185.00 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में है वह पांचवे नंबर पर हैं। धोनी की सालाना कमाई 101.77 करोड़ की हैं। फिल्म स्टार आमिर खान फोर्ब्स की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। आमिर 97.50 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं।

शंशाह अमिताभ बच्चन का भी इस लिस्ट में नाम है

वहीं बॉलीवुड के शंशाह अमिताभ बच्चन का भी इस लिस्ट में नाम है वह इस लिस्ट में सातवें नंबर और है। अमिताभ की सालाना कमाई 96.17 करोड़ है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फोर्ब्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। रणवीर 84.67 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं। भारतीय क्रिकेट के स्टार सचिन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में है वह नौवें नंबर पर हैं। सचिन की सालाना कमाई 80.00 करोड़ की हैं। फिल्म स्टार अजय देवगन फोर्ब्स की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। अजय 74.50 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं।

Related posts

सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य मंत्री के आवास में कोरिया के व्यापार मंत्री से मुलाकात की 

mahesh yadav

कश्मीरी पंडितों के परिवार की पीड़ा को कभी नहीं भूल सकता देश : राहुल गांधी

Neetu Rajbhar

जानकी नवमी पर सीएम नीतीश कुमार का जन जन को संदेश

mohini kushwaha