featured भारत खबर विशेष मनोरंजन

साल 2018 में इन फिल्मी सितारों को मिले अपने जीवनसाथी, जाने किसकी जोड़ी किसके साथ बनी

bollywood shadi साल 2018 में इन फिल्मी सितारों को मिले अपने जीवनसाथी, जाने किसकी जोड़ी किसके साथ बनी

नई दिल्ली। इस साल शादी का सिलसिला फरवरी में अभिनेता मोहित मारवाह और अंतरा मोतिवाला से शुरू हुआ और कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ पर दिसंबर में खत्म हुआ। इन दोनों की शादियों के बीच कई और सितारों ने भी अपना घर बसाया। आगे उन सितारों की पूरी फेहरिस्त है, जिन्होंने साल 2018 में शादी की है।वह कहावत तो आपने सुनी ही होगी, शादी एक ऐसा लड्डू है, जो खाए पछताए, जो न खाए वह भी पछताए। लेकिन, ज्यादातर लोग इसे खाने के बाद पछताना ज्यादा बेहतर समझते हैं। खैर, ये तो महज कहावत है। हकीकत तो बस वही जानता है, जो शादी के बंधन में बंध चुका है। इस साल फिल्म जगत के कई सितारों ने शादी के लड्डू को चखा है। हालांकि, अब तक तो सभी सितारे इस लड्डू को खाकर बेहद खुश हैं। किसी ने भी पछतावे के संकेत नहीं दिए हैं।

bollywood shadi साल 2018 में इन फिल्मी सितारों को मिले अपने जीवनसाथी, जाने किसकी जोड़ी किसके साथ बनी

 

इस साल शादी का सिलसिला फरवरी में अभिनेता मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला से शुरू हुआ और कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ पर दिसंबर में खत्म हुआ। इन दोनों की शादियों के बीच कई और सितारों ने भी अपना घर बसाया। आगे उन सितारों की पूरी फेहरिस्त है, जिन्होंने साल 2018 में शादी की है। सेलेबस शादी की शुरुआत फरवरी में हुई। 21 फरवरी को एक्टर और मॉडल मोहित मारवाह फैशन स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला संग शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी यूएई में हुई थी। शादी में अनिल कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी समेत पूरा परिवार शामिल हुआ था। मोहित, अनिल और बोनी कपूर की बहन रीना मारवाह के बेटे हैं।

बॉलीवुड फिल्मों के ‘तेरी गलियां’ और ‘सुन रहा है ना तू’ जैसे पॉपुलर गानों को अपनी आवाज देने वाले सिंगर अंकित तिवारी ने भी इस साल शादी रचाई। उन्होंने कानपुर में एक पारिवारिक फंक्शन में पल्लवी शुक्ला से 23 फरवरी को शादी रचाई। पल्लवी एक मेकेनिकल इंजीनियर हैं। मशहूर साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी इस साल अपना घर बसाया। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आंद्रे कोश्चीव से 12 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। बता दें, श्रिया की शादी काफी प्राइवेट थी। रिश्तेदारों के अलावा उनकी शादी में मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी जैसे करीबी ही शामिल हुए थे।

मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने इस साल 53 साल की उम्र में दोबारा शादी की। मिलिंद सोमन ने 28 साल की अंकिता कंवर से शादी रचाई। अंकिता एक एयर होस्टेस हैं। मिलिंद और अंकिता ने अलीबाग में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इसी साल 8 मई को 33 साल की उम्र में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। आनंद एक बिजनेसमैन हैं। इनकी शादी मुंबई में अनिल कपूर के घर पर हुई। सुबह जहां पंजाबी रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई, वहीं शाम को मुंबई के लीला होटल में दोनों की रिसेप्शन पार्टी हुई थी।

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी ने 10 मई को अचानक एक दूजे से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सामने आईं, तब फैंस को इस खबर का पता चला। दोनों सितारे एक-दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे थे। नेहा और अंगद को हाल ही में एक बेटी भी हुई है, जिसका नाम इन्होंने मेहर रखा है। मई के महीने में इस साल बॉलीवुड में कई शादियां हुईं, जिनमें से एक एक्टर और गायक हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की थी। साल 2017 में अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक देने के बाद हिमेश ने 12 मई, 2018 को सोनिया से शादी कर ली।

बॉलीवुड की ‘हरामखोर’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी भी इस साल शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने 33 साल की उम्र में रैपर चैतन्या शर्मा के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी गोवा में हुई। श्वेता और चैतन्या एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रह थे। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने भी इसी सात अभिनेत्री मदालसा शर्मा से शादी रचाई। 10 जुलाई को दोनों ने सात फेरे लिए। मदालसा तेलुगू और तमिल फिल्मों के अलावा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जबकि, मिमोह के नाम से मशहूर महाक्षय ने साल 2008 में फिल्म ‘जिमी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

टीवी सीरियल से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले अभिनेता सुमित व्यास ने इस साल 15 सितंबर को छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस एकता कौल से शादी रचाई। सुमित हाल ही में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर खान के अपोजिट नजर आए थे। दोनों ने जम्मू में एक निजी समारोह में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। साल 2018 में फैंस को जिस बॉलीवुड कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था, वह थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले महीने 14 और 15 नवंबर को दोनों ने इटली में शादी रचाई।

14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज के साथ दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में भारत आकर दीपिका-रणवीर ने कई रिसेप्शंस रखे थे। दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग शादी के बंधन में बंध गईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर के शाही उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई। इनकी शादी भी दीपिका-रणवीर की तरह दो रीति-रिवाजों के साथ हुई।

1 दिसंबर को ईसाई रीति रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई। जोधपुर के मशहूर उमेद भवन पैलेस में हुई इस शादी में परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद प्रियंका-निक ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। साल के आखिर में कॉमेडी के बेताज बादशाह और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा भी घोड़ी चढ़ लिए। 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी के बंधन में बंध गए। कपिल और गिन्नी की शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में संपन्न हुई। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की तरह कपिल ने भी दो रिवाजों से शादी की। पहले हिंदू रीति-रिवाज और दूसरी सिख रीति-रिवाज से उन्होंने गिन्नी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शादी के बाद कपिल ने अमृसतर और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें खास मेहमान और रिश्तेदार शामिल हुए।

Related posts

Banke Bihari Temple: आज से बांके बिहारी मंदिर के खुलने का समय बदला, जानें ठाकुरजी के दर्शन का समय

Rahul

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना, अगले तीन दिनों तक होगी भारी से बहुत भारी बारिश

Nitin Gupta

IND vs SL: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दो और खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

pratiyush chaubey