featured देश भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश

जानिए: साल 2018 में इन फिल्मों ने मचाया धमाल, और ये रही फ्लॉप

bollywood जानिए: साल 2018 में इन फिल्मों ने मचाया धमाल, और ये रही फ्लॉप

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर साल कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। कुछ फिलमें ऐसी होती है जो लोगों को सालों साल याद रहती है और कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिनेमा घरों से उतरते ही लोगों के ज़हन से भी उतर जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है साल 2018 की फिल्मों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। साल 2018 में कुछ फिलमें तो दर्शकों को सालों याद रहेंगी और कुछ फिल्में भूला दी जाएगी। आज हम आपको 2018 में रिलिज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

bollywood जानिए: साल 2018 में इन फिल्मों ने मचाया धमाल, और ये रही फ्लॉप

बता दें कि इस साल कुल मिलाकर 30 के करीब फिल्में रिलीज हुई जिनके नाम स्त्री, धड़क, जीनियस, गोल्ड, संजू, सत्यमेव जयते, रेस -3, सुई धागा, पद्मावत, बधाई हो, 2.0, ठग ऑफ हिदोस्तान, जीरो, मनमर्जियां, लुप्त, केदारनाथ, सिम्बा, लवयात्री, बागी-2, फ्राइडे, अंधाधुन, राजी, बाजार, पीहू, मोहल्ला अस्सी, ब्लेकमेल, परी, परमाणु जैसी फिल्में शामिल हैं। जिनमें से कई फिल्मों का बजट कुछ खास नहीं था लेकिन कमाई के मामले में उन फिल्मों ने कमाल कर दिया और कुछ फिल्में ऐसी रही जिनका बजट तो ज्यादा था लेकिन वो कमाई के मामले में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई।

इन फिल्मों ने किया सबसे ज्यादा बिसनेस

संजू

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी। संजय दत्त की बायोपिक संजू में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इसमें मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, विक्की कौशल, परेश रावल, जिम सरभ ने अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय बाजार में संजू का लाइफटाइम कलेक्शन 342.53 करोड़ रुपए था। संजू ने रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी के करियर ग्राफ में कई नए रिकॉर्ड जोड़े। ये साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है।

पद्मावत

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी पद्मावत 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली की इस मूवी को विवाद में पड़ने की वजह से काफी buzz मिला। इसकी फायदा पद्मावत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिला। 302.13 करोड़ के आंकड़े के साथ पद्मावत 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर ने भारतीय बाजार में जबरदस्त कमाई की। मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 227.43 करोड़ की कमाई कर लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंस फिक्शन मूवी 2.0 इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस तमिल फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया। हिंदी वर्जन की नेट कमाई 187.06 करोड़ रुपए रही। 2.0 से अक्षय कुमार ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया है।

रेस-3

रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म रेस-3 साल के मिड में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खराब रिव्यू दिए। लेकिन सलमान खान के फैंस की बदौलत मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की। भारत में रेस-3, 166.40 करोड़ के कलेक्शन के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

ये फिल्में रही फ्लॉप

सूची तो बहुत लंबी है, लेकिन बात उन फिल्मों की जिनसे उम्मीद बहुत ज्यादा की थी। इस बार जो फिल्म असफल रही वो बुरी तरह असफल रही, फिल्मों में लगाया गया लगभग सारा पैसा डूब गया। बड़ी फ्लॉप फिल्मों में आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ सबसे ऊपर है। करोड़ों की लागत से तैयार इस फिल्म को दिवाली का त्योहार भी डूबने से नहीं बचा पाया। फिल्म बहुत ही घटिया थी। इसी तरह सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ भी असफल रही। दोनों खान्स को खराब फिल्म करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। साथ ही संदेश भी गया कि आप कितने ही बड़े सितारे क्यों न हों, दर्शकों को हल्के से नहीं ले सकते।

सलमान खान की ‘लवयात्री’ के गाने हिट रहे, पर फिल्म फ्लॉप हुई। बत्ती गुल मीटर चालू की बॉक्स ऑफिस पर बत्ती गुल हो गई। यमला पगला दीवाना फिर से में दर्शकों ने बिलकुल भी रूचि नहीं ली। यही हाल कमल हासन की करोड़ों की फिल्म ‘विश्वरूप 2’ का रहा। पलटन और लैला मजनू को भी दर्शक नहीं मिला। नमस्ते इंग्लैंड को दर्शकों ने दूर से ही नमस्ते कर लिया। फन्ने खां भी दर्शकों को रिझा नहीं पाया। मुल्क, मंटो, मनमर्जियां बेहतरीन फिल्में थीं, लेकिन इन्हें तारीफ मिली, दर्शक नहीं।

Related posts

बैरक तोड़ आठ कैदी फरार, थर-थर कांप रही उत्तराखण्ड पुलिस

Trinath Mishra

महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन

bharatkhabar

नेपाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जानकी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

lucknow bureua