featured मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन स्पेशल: शाहरूख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

shah rukh khan जन्मदिन स्पेशल: शाहरूख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह किंग खान का जन्मदिन है। रात 12 बजे से पहले ही उनके घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। लोग अपने चहेते सितारे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक्साइटेड थे। ठीक 12 बजे किंग खान ने अपने छत की बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन किया। अपने फेवरेट एक्टर को देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे उन्हें देखकर खुशी के मारे चिल्लाने लगे। लोगों का ये प्यार देख एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं था।

shah rukh khan जन्मदिन स्पेशल: शाहरूख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी छत से लोगों को फ्लाइंग किस दी। उनका शुक्रिया अदा किया। हर साल शाहरुख खान के जन्मदिन पर ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। हजारों की तादाद में फैंस अपने फेवरेट एक्टर को देखने और जन्मदिन की बधाई देने पहुंचते हैं। ईद के मौके पर भी किंग खान के घर के बाहर ऐसे ही फैंस इकट्ठा होकर ईद की मुकाबरबाद देते हैं। किंग खान का ये बर्थडे खास होने वाला है। जन्मदिन के मौके पर उनकी मूवी जीरो का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसे आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में दिखेंगे।

वहीं खबर है कि मुंबई के वडाला स्थित सिनेमाहॉल में मूवी का ट्रेलर रिलीज होगा। ये ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा। जीरो की कहानी मेरठ में बेस्ड है। इसलिए मुंबई में मेरठ को रीक्रिएट किया जाएगा। इसके लिए खास तैयारी भी की गई है। वडाला के सिनेमाघर में मेरठ के मशहूर घंटाघर को डिजाइन किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, सिनेमाघर के अंदर मेरठ की गलियों और मेले को रीक्रिएट किया गया है। वहां पर मेरठ के प्रसिद्ध लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया जाएगा।

Related posts

अकबरुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान, ‘संसद में मुसलमानों की बर्बादी के कानून बनते हैं’

Pradeep sharma

देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘हमें कश्मीर को फिर स्वर्ग बनाना है’

Pradeep sharma

महाराष्ट्र: नासिक के पास बड़ा ट्रेन हादसा, जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्री घायल

Rahul