मनोरंजन

लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही पठान, 5 दिन में कलेक्शन पहुंची 550 करोड़, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Pathan लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही पठान, 5 दिन में कलेक्शन पहुंची 550 करोड़, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

 

शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। इसने रिलीज के पांचवें दिन करीब 62 करोड़ का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़े

पाकिस्तान : मस्जिद में धमाका, अब तक 32 की मौत, 158 घायल

 

हालांकि अभी ऑफिशियल डेटा जारी नहीं किया गया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 271 करोड़ है। इस लिहाज से पठान ने KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Pathan लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही पठान, 5 दिन में कलेक्शन पहुंची 550 करोड़, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

KGF-2 (हिंदी वर्जन) ने चार दिन में 144 करोड़ का कलेक्शन किया था। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम समय में 271 करोड़ कमाने वाली पठान पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले बाहुबली-2 (हिंदी वर्जन) और KGF-2 (हिंदी वर्जन) को 250 करोड़ के क्लब में पहुंचने में 7 से 8 दिन लगे थे।

 

शाहरुख खान की पिछले 10 सालों में 8 फिल्में रिलीज हुई हैं। इन 8 फिल्मों में से तीन फिल्में फ्लॉप रहीं। 2013 में रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 100.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। दस साल बाद शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इस रिकाॅर्ड को भी ब्रेक कर दिया।

 

Related posts

गजब: ‘बागपत का दूल्हा’ आया मेरठ और हफ्ते भर यहीं रहेगा, दूल्हन देखने उमड़े लोग

bharatkhabar

शादी के दिनों में भी काम में जुटे रणवीर सिंह, फिल्म सिंबा की शुटिंग में है व्यस्त

Rani Naqvi

पद्मावत विरोध में टोल प्लााजा पर तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vijay Shrer