featured मनोरंजन

दीपिका पादुकोण आज मना रही हैं अपना 37वां जन्मदिन, एक्ट्रेस को मिल रही ढेरों बधाइयां

deepika 3 1 दीपिका पादुकोण आज मना रही हैं अपना 37वां जन्मदिन, एक्ट्रेस को मिल रही ढेरों बधाइयां

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

यह भी पढ़े

मुंबई : 25वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 1 की मौत, 3 हुए घायल

 

आपको बता दें कि 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम में मलाइका अरोड़ा की सलाह पर फराह खान ने उन्हें शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया। तब से अब तक 15 सालों के करियर में दीपिका ने 37 फिल्मों में काम किया है और वह 52 अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। इस समय दीपिका फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में पहनी गई भगवा बिकिनी की वजह से विवादों में हैं। इससे पहले 2018 में फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के रोल की वजह से उन्हें जान से मारने और नाक काटने की धमकी मिल चुकी है लेकिन इससे उनकी पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा। आज दीपिका की ब्रांड वैल्यू 400 करोड़ की है और वह 366 करोड़ नेटवर्थ के साथ पति रणवीर सिंह से कमाई में भी आगे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

2004 में दीपिका ने मॉडलिंग करनी शुरू की। शुरुआत में दीपिका फैशन स्टाइलिस्ट और कोरियोग्राफर प्रसाद बिड़ापा के साथ मॉडलिंग करती थीं। इसी दौरान उन्होंने सोशियोलॉजी की पढ़ाई के लिए इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन जब मॉडलिंग के चलते वो पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकीं तो उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

Related posts

मेंढर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सैनिकों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

shipra saxena

अंकित मर्डर केस: सीएम पर लगा आरोप, मुआवजा मांगा तो उठकर चले गए

Vijay Shrer

योगी सरकार 2.0 मंत्रियों के लिए नए नियम, जानिए क्या होंगे दायरे

Neetu Rajbhar