मुंबई। मंगलवार की शाम को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में ऐश्वर्या राय बच्चन के दिवंगत पिता कृष्णराज राय के चौथे के मौके पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की। ऐश्वर्या के पिता की प्रार्थना सभा में बच्चन परिवार के साथ कई सितारों ने शिरकत की।
विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर और देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आईं। श्रीदेवी और बोनी कपूर साथ आए, तो काजोल अपनी बहन तनीषा के साथ आईं। शक्ति कपूर और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अलग-अलग पहुंचे। डिंपल कापड़िया अपनी बेटी टिंवकल के साथ आई।
नीतू सिंह कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, प्रीति झिंग्यानी, सोनाली बेंद्रे, बॉबी देओल, अनुपम खेर, मलाइका अरोड़ा, किम शर्मा, सुजैन खान, सोनाली बेंद्रे भी वहां पंहुचने वाले सितारों में शामिल रहे।
गौरतलब है कि 18 मार्च की शाम को लंबी बीमारी के बाद कृष्णाराज राय का निधन हो गया था। वे जनवरी से अस्पताल में भर्ती थे।