featured देश

बेंगलुरु वीडियो पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा…देखिए किसने क्या कहा?

bollywood celeb बेंगलुरु वीडियो पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा...देखिए किसने क्या कहा?

नई दिल्ली। बेंगलुरु घटना की सभी जगह कड़ी आलोचना की जा रही है। इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर्स भी पीछे नहीं रहे। अक्षय से आमिर और सलीम से फरहान हर किसी ने अपने -अपने तरीके से इस वारदात पर अपना विरोध जताया है। तो चलिए देखते है कि किस कलाकार ने क्या कहा…

bollywood celeb बेंगलुरु वीडियो पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा...देखिए किसने क्या कहा?

अक्षय कुमार ने कहा , आज मुझे अपने इंसान होने पर शर्म सी आ रही है। अपनी फैमिली के साथ छुट्टी बिताकर लौटा तो एयरपोर्ट पर टीवी पर नजर पड़ी और बेंगलुरु वाली खबर के बारे में पता चला। इस घटना को देखकर मेरा खून खौल गया। बस यही कहना चाहूंगा लड़कियां अपने आप को किसी भी तरह लड़कों से कमजोर न समझे। इंसान से अच्छे तो जानवर है।

 

वहीं एक कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा, ये घटना काफी शर्मनाक है। हर राज्य की सरकार को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाना चाहिए। दोषी को कड़ी सजा मिलना बहुत जरुरी होता है ताकि लोगों के एक सही मैसेज दिया जा सके।

हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले मशहूर लेखक सलीम खान ने कहा, बेंगलुरु में जो भी हुआ वो शर्मनाक है। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। हम जब जवान थे तो इस तरह की घटनाएं कभी देखने को नहीं मिली।

 

फरहान ने कहा, ये छेड़छाड़ नहीं बल्कि लिंग के आधार पर प्रबलता को साबित करना है।

 

Related posts

UP में एक मार्च से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल, कोरोना गाइडलाइन्स का करना होगा पालन

Aman Sharma

रेलवे की ‘मिल्क वैन’ राज्यों में पहुंचाएगी दूध

bharatkhabar

अयोध्या में दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन

mahesh yadav